Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में 26 नवंबर तक चलेगा कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान, सात पर्यवेक्षक नियुक्त

Summer express, चंडीगढ़ I हरियाणा में कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान को गति देने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की ओर से यह अभियान 26 नवंबर तक चलाया जाएगा। इसके सफल संचालन और संगठनात्मक स्तर पर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने प्रदेश के विभिन्न संगठनात्मक जिलों में सात पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इनकी जिम्मेदारी अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की निगरानी करने और स्थानीय पार्टी इकाइयों के साथ तालमेल बनाए रखने की होगी।

इस संबंध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पत्र जारी कर जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों सहित पार्टी के संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। पार्टी का उद्देश्य अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचाना और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

कांग्रेस के अनुसार, 12 अक्टूबर को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने लोकतंत्र की रक्षा के मुद्दे पर मार्च निकाला था। पार्टी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख भी किया था। इसके बाद 13 अक्टूबर को राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान को देशभर में ब्लॉक, बूथ और गांव स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया गया।

कांग्रेस ने हरियाणा में अभियान की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। राजेश लिलोठिया को चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी शहरी व ग्रामीण और भिवानी शहरी क्षेत्र का दायित्व दिया गया है। नदीम जावेद भिवानी ग्रामीण, हिसार शहरी व ग्रामीण, फतेहाबाद और सिरसा में अभियान के कार्यक्रमों की निगरानी करेंगे। वहीं, अनिल चौधरी कैथल, करनाल शहरी व ग्रामीण और कुरुक्षेत्र में जिम्मेदारी संभालेंगे।

कृष्णा तीरथ को फरीदाबाद, नूंह और पलवल की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि नीतू वर्मा पानीपत, सोनीपत और जींद में अभियान की निगरानी करेंगी। रोहित चौधरी रोहतक, झज्जर और गुरुग्राम में पार्टी की गतिविधियों का समन्वय करेंगे। अंबाला कैंट, अंबाला शहरी व ग्रामीण, यमुनानगर शहरी व ग्रामीण और पंचकूला के लिए पर्यवेक्षक के नाम की घोषणा अभी बाकी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सोनीपत के आरोपी को काम के बदले मिले थे 2 लाख रुपये

Summer express, नई दिल्ली I बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार सोनीपत निवासी 18 वर्षीय रेहान को लेकर नया खुलासा हुआ है। उसकी मां के मुताबिक, रेहान ने कुछ दिन पहले परिवार को बताया था कि उसे एक काम करने के बदले दो लाख रुपये मिलने वाले हैं। हालांकि,...

गढ़दीवाला में दर्दनाक सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत, युवक गंभीर

Summer express, गढ़दीवाला I पंजाब के गढ़दीवाला में बीती देर रात कालरा मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन युवती...

रेवाड़ी में मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले घी की जानकारी देना अनिवार्य, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी I त्योहारों के मौसम में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई विक्रेताओं और हलवाइयों के लिए नियमों का पालन अनिवार्य कर दिया है। अब दुकानदारों को स्पष्ट रूप से बताना होगा कि मिठाइयां देसी घी, वनस्पति या रिफाइंड तेल में से किससे तैयार की गई हैं। इस...

गुरुग्राम के बंद पड़े किंगडम ऑफ ड्रीम्स में देर रात लगी आग, सामान और कबाड़ जला

Summer express, गुरुग्राम I सेक्टर-29 स्थित लंबे समय से बंद पड़े किंगडम ऑफ ड्रीम्स (केओडी) परिसर में देर रात आग लगने से अंदर रखा सामान और कबाड़ जल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने पांच दमकल टीमों को मौके पर भेजा। दमकलकर्मियों ने काफी देर तक मशक्कत करने के बाद आग पर...

हरियाणा में 26 नवंबर तक चलेगा कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान, सात पर्यवेक्षक नियुक्त

Summer express, चंडीगढ़ I हरियाणा में कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान को गति देने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की ओर से यह अभियान 26 नवंबर तक चलाया जाएगा। इसके सफल संचालन और संगठनात्मक स्तर पर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने प्रदेश के विभिन्न संगठनात्मक जिलों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.