Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तमिलनाडु में महिला नर्स की हत्या, सहकर्मी गिरफ्तार

Summer express, चेन्नई। तमिलनाडु के इरोड जिले में 26 वर्षीय महिला नर्स की हत्या कर उसकी सोने की चेन लूटने के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय मेल नर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी और मृतका एक ही निजी अस्पताल में कार्यरत थे। इस घटना के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया है।

मृतका की पहचान उथिरा के रूप में हुई है, जो रामनाथपुरम जिले की रहने वाली थी। वह तिरुप्पुर जिले के पल्लागौंडमपलायम स्थित एक निजी अस्पताल में काम करती थी। 15 अक्टूबर को उसके अचानक लापता होने के बाद पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

उथिरा का शव पेरुंदुरई के पास विजयामंगलम टोल गेट के नजदीक मिला। पुलिस जांच में अस्पताल में काम करने वाले उसके सहकर्मी सरवणन की भूमिका सामने आई। पुलिस के अनुसार, आरोपी गहने लूटने के इरादे से उथिरा को दोपहिया वाहन पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसकी हत्या कर सोने की चेन लूट ली।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लूटे गए गहने बरामद करने का दावा किया। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस घटना को लेकर डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री को पुलिस व्यवस्था पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। स्टालिन ने विजय के ‘नशा छोड़ो, खेल अपनाओ’ नारे पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही के कारण निर्दोष लोगों की जान जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जालंधर में मां-बेटी पर चाकू से हमला, आरोपी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Summer express, जालंधर। पंजाब के जालंधर में मकसूदां के पास सुरानस्सी रोड स्थित आनंद नगर में एक युवक ने घर में घुसकर मां-बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया, लेकिन...
Summer Express - मोहड़ा के पास कंटेनर–बाइक टक्कर के बाद भीषण आग, बाइक सवार घायल

तमिलनाडु में महिला नर्स की हत्या, सहकर्मी गिरफ्तार

Summer express, चेन्नई। तमिलनाडु के इरोड जिले में 26 वर्षीय महिला नर्स की हत्या कर उसकी सोने की चेन लूटने के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय मेल नर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी और मृतका एक ही निजी अस्पताल में कार्यरत थे। इस घटना के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक विवाद भी...
Summer Express - पिटबुल के हमले पर पुलिस सख्त, 100 पेज की चार्जशीट पेश

कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी हुई 120 पाइप बरामद, 7.50 लाख रुपये का सामान रिकवर

Summer express, बलिंदर कुमार , कैथल। कैथल पुलिस ने सरकारी पेयजल पाइपलाइन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 110 पाइप बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस अब तक चोरी हुए सभी 120 पाइप...

पलवल में चालान को लेकर पुलिस और वकील आमने-सामने, चांदहट थाना प्रभारी की गाड़ी को घेरा

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल में एक वकील की गाड़ी का चालान काटने को लेकर पुलिस और वकीलों के बीच विवाद खड़ा हो गया। विरोध में वकीलों ने चांदहट थाना प्रभारी की गाड़ी को घेर लिया और उसे मौके से जाने नहीं दिया। करीब दो घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद डीएसपी भरतेन्द्र मौके...

देहरा अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन के इंतजार पर विवाद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

भांजे को कुत्ते के काटने के बाद वैक्सीन के लिए इंतजार करवाने का आरोप Summer express/देहरा, गुलशन धनोआ-: सिविल अस्पताल देहरा में कुत्ते के काटने के बाद एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाने में देरी को लेकर विवाद सामने आया है। देहरा के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर विशाल परमार ने अपने भांजे को वैक्सीन लगवाने के लिए दोपहर 12 बजे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.