Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में धूमधाम से मनाया दशहरा, 65 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व मंगलवार को पलवल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई और नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। कार्यक्रम में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी के तत्वावधान में निकाली गई शोभायात्रा सराय पुख्ता से शुरू हुई। यह मुख्य बाजार और पुराने जीटी रोड से होते हुए आगरा चौक के समीप स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम पहुंची। शोभायात्रा में राम दरबार, हनुमान जी, राधा-कृष्ण, भगवान शिव, साईं बाबा और रावण की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। तिरंगा यात्रा भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। शहर में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। पुराने जीटी रोड पर झांकियों को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए।

शाम करीब साढ़े सात बजे झांकियों के स्टेडियम पहुंचने के बाद भगवान राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया। इसके बाद भगवान राम और लक्ष्मण के प्रतीकात्मक रूप से तीर चलाने पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों में आग लगाई गई। देखते ही देखते तीनों पुतले धू-धू कर जल उठे। इस बार रावण का पुतला 65 फुट, कुंभकरण का 60 फुट और मेघनाथ का 55 फुट ऊंचा बनाया गया था।

दशहरा उत्सव के चलते शहर में कई स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा। नवनिर्मित एलिवेटेड फ्लाईओवर पर भी बड़ी संख्या में लोग खड़े होकर पुतलों का दहन देखते नजर आए। भीड़ के कारण फ्लाईओवर पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दशहरा पर्व पर लोगों ने घरों में विशेष पकवान बनाए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मिट्टी से बनी कुलियों का पूजन कर उनमें खील, बताशे और अन्य सामग्री रखी गई तथा इन्हें आपस में बांटा गया। लोगों ने एक-दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।

पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर में विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए गए और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिला उपायुक्त की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बंचारी के दशहरा मेले में फायरिंग से मची भगदड़, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा

Summer express, पलवल। बंचारी गांव में रात आयोजित दशहरा मेले के दौरान आपसी रंजिश को लेकर फायरिंग किए जाने से अफरातफरी मच गई। हमले में मेला कार्यकर्ता राहुल बाल-बाल बच गए, जबकि आरोपित को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के दौरान राहुल के सिर पर चोट...

निजीकरण के विरोध में हरियाणा के बिजली कर्मचारी हड़ताल पर

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के लिए निजी कंपनी को समानांतर लाइसेंस देने के फैसले के विरोध में हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने 22 से 24 अक्टूबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल रात 10 बजे से शुरू होकर 24 अक्टूबर की रात 10...

कमला नगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Summer express, यमुनानगर। शहर के कमला नगर में छोटी लाइन के पास एक युवक की कथित तौर पर मारपीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शरण सिंह के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस के कुछ युवकों ने उसे घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी...

पलवल में धूमधाम से मनाया दशहरा, 65 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व मंगलवार को पलवल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई और नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया...

भिवानी में नवजात की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, नर्स पर कार्रवाई और मुआवजे के निर्देश

Summer express, भिवानी। नकीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में प्रसव के बाद नवजात की मौत के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने संबंधित स्टाफ नर्स के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने और शोकाकुल परिवार को आर्थिक मुआवजा देने पर विचार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उच्च...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.