Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की रंजिश में घर पर की फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद: फरीदाबाद के नगला एनक्लेव पार्ट-2 में एक घर पर फायरिंग करने के मामले में अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हर्ष उर्फ भूरा (22) और रंजित उर्फ चिन्ना (19), निवासी उत्तम नगर पार्ट-2, नगला गाजीपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने को लेकर आरोपियों की शिकायतकर्ता के परिवार से रंजिश चल रही थी।

सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमन यादव ने बताया कि 21 और 22 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि करीब 2:15 बजे सारन थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास नगला एनक्लेव पार्ट-2 में शिकायतकर्ता सरजीत के घर पर जान से मारने की नीयत से तीन गोलियां चलाई गई थीं। शिकायत मिलने के बाद सारन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखाओं को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। इसके बाद एवीटीएस सिकरोना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 अक्टूबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी आपस में दोस्त हैं। वर्ष 2025 में रंजित उर्फ चिन्ना का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान शिकायतकर्ता के बेटे सचिन ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस के मुताबिक, रंजित ने सचिन से वीडियो हटाने के लिए कहा था, लेकिन वीडियो नहीं हटाया गया। इसी बात को लेकर उसके मन में रंजिश पैदा हो गई थी।

पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश के चलते दोनों आरोपियों ने 22 अक्टूबर की रात शिकायतकर्ता के घर पर फायरिंग की। जांच में यह भी सामने आया है कि हर्ष उर्फ भूरा और रंजित उर्फ चिन्ना के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।

पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया के जरिए मामले में आगे की पूछताछ और जांच करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कजैल बाजार में दुकानों की छत पर रातभर फंसा रहा बैल, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची बेजुबान की जान

रोहित महाजन और समाजसेवी सुनील कुमार ने बचाव कार्य में निभाई अहम भूमिका Summer express/बिलासपुर, सुभाष- :कजैल बाजार में एक अनोखी घटना सामने आई, जहां एक बैल दुकानों की छत पर चढ़ गया और पूरी रात वहीं फंसा रहा। सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने बिना देर किए बैल को सुरक्षित...

बिजली हड़ताल के बीच युवक ने किराये पर इन्वर्टर-बैटरी मंगवाकर कराई रजिस्ट्री

Summer express, खरखौदा (सोनीपत)। प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसका असर सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी पड़ रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच खरखौदा के लघु सचिवालय में रजिस्ट्री कराने पहुंचे एक युवक ने...

सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की रंजिश में घर पर की फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद: फरीदाबाद के नगला एनक्लेव पार्ट-2 में एक घर पर फायरिंग करने के मामले में अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हर्ष उर्फ भूरा (22) और रंजित उर्फ चिन्ना (19), निवासी उत्तम नगर पार्ट-2, नगला गाजीपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई...

ड्रग पार्क में देरी के लिए सुक्खू सरकार जिम्मेदार: अनुराग ठाकुर

कांग्रेस के सत्ता परिवर्तन के सपने मुंगेरीलाल जैसे Summer express/ऊना, राकेश-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर हरोली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने...

बिलासपुर में 30 अक्टूबर से सजेगा महिला क्रिकेट का रोमांच, चार टीमें लेंगी हिस्सा

बिलासपुर में 30 अक्टूबर से अंडर-19 महिला चैलेंजर ट्रॉफी, डब्ल्यूपीएल चयनकर्ताओं की रहेगी नजर Summer express/बिलासपुर, सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में 30 अक्टूबर से अंडर-19 महिला चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में इंडिया ए, इंडिया बी, इंडिया सी और इंडिया डी की टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.