Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में जमीन के मालिकाना हक को लेकर बड़ा बदलाव, अब एसडीएम करेंगे आवेदनों का निपटारा

Summer express,चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने दोहलीदारों, बुटीमारों, भोंडेदारों और मुकररीदारों को दान में मिली जमीन का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अहम फैसला लिया है। अब पात्र परिवारों को जमीन का मालिकाना हक हासिल करने के लिए जिला उपायुक्त कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। राज्य सरकार ने यह अधिकार उपमंडल अधिकारी नागरिक (एसडीएम) को सौंप दिया है।

सरकार के इस फैसले से उन परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो पिछले 20 वर्षों से संबंधित जमीन पर काबिज हैं। अब पात्र लोग मालिकाना हक के लिए अपने क्षेत्र के एसडीएम के समक्ष आवेदन कर सकेंगे। इससे जमीन से जुड़े मामलों के निपटारे में तेजी आने और प्रशासनिक स्तर पर लंबित मामलों का बोझ कम होने की संभावना है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त राजस्व एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। नए प्रावधान के तहत राज्य सरकार द्वारा राजस्व कानूनों के अंतर्गत प्रथम श्रेणी के सहायक कलेक्टर के रूप में अधिसूचित एसडीएम इन आवेदनों पर कार्रवाई कर सकेंगे।

मालिकाना हक मिलने के बाद संबंधित परिवार जमीन को आगे बेच भी सकेंगे। इससे पहले इस श्रेणी की जमीन की खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध था और उस पर खेती करने की अनुमति ही थी। सरकार के नए फैसले से पात्र लाभार्थियों को जमीन पर कानूनी अधिकार मिलने का रास्ता आसान होगा।

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार के पहले कार्यकाल में इन श्रेणियों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के नियम बनाए गए थे। बाद में 11 दिसंबर 2022 को करनाल में आयोजित भगवान परशुराम महाकुंभ में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दोहलीदारों को लगभग 1,700 एकड़ जमीन का मालिकाना हक दिलाने की घोषणा की थी। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस दिशा में प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है।

पुराने समय में गरीब ब्राह्मणों, पुजारियों और पुरोहितों को खेती करने के लिए जमीन दान में दी जाती थी। ऐसी जमीन पर उनका मालिकाना हक नहीं होता था, लेकिन वे खेती से होने वाली आय का उपयोग कर सकते थे। बुटीमार, भोंडेदार और मुकररीदार भी जमीन से जुड़े ऐसे ही अधिकारों वाली श्रेणियों में आते हैं।

सरकार ने यह बदलाव इसलिए किया है, क्योंकि जिला उपायुक्तों के कार्यालयों में काम का बोझ अधिक होने के कारण ऐसे मामलों के निपटारे में देरी हो रही थी। अब एसडीएम स्तर पर आवेदन स्वीकार किए जाने से पात्र परिवारों को राहत मिलने और लंबित मामलों के जल्द समाधान में मदद मिलने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर के पास अडानी के विज्ञापन बैनरों पर विवाद, महिला कांग्रेस ने उठाए सवाल

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर के बाहर और आसपास अडानी के विज्ञापन वाले बैनर लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। महिला कांग्रेस ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेत्री सीमा हुड्डा ने...

कैथल में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, 100 जवानों ने 10 घरों की तलाशी ली

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार सुबह फतेहपुर पूंडरी में संदिग्ध नशा तस्करों के ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। डीएसपी सुशील प्रकाश के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में करीब 100 पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने सूंघने वाले प्रशिक्षित कुत्ते की मदद...

हिसार में दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत, बेटा घायल

Summer express,हिसार I हिसार के गांव दौलतपुर के पास शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।...

हरियाणा में जमीन के मालिकाना हक को लेकर बड़ा बदलाव, अब एसडीएम करेंगे आवेदनों का निपटारा

Summer express,चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने दोहलीदारों, बुटीमारों, भोंडेदारों और मुकररीदारों को दान में मिली जमीन का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अहम फैसला लिया है। अब पात्र परिवारों को जमीन का मालिकाना हक हासिल करने के लिए जिला उपायुक्त कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। राज्य सरकार ने यह अधिकार...

एम्स बिलासपुर पहुंचकर जाना घायल विवेक का हाल, एक लाख रुपये की तत्काल सहायता दी

Summer express/ऊना, राकेश-: कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे परिवार को सहारा देने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन विवेक कुमार से मुलाकात की। ऊना से चंडीगढ़ जाते समय वह विशेष रूप से अस्पताल पहुंचे और हरोली विधानसभा क्षेत्र के ईसपुर गांव के निवासी विवेक के स्वास्थ्य की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.