Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका के फ्लोरिडा में भीषण विमान हादसा, बिजनेस जेट क्रैश होने से 9 लोगों की मौत

Summer express, वाशिंगटन । अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के पाम बीच काउंटी में  दोपहर एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ। नौ लोगों को लेकर जा रहा एक बिजनेस जेट (लियरजेट 60) दुर्घटनाग्रस्त होकर रिहायशी इलाके के पास सड़क पर जा गिरा। विमान गिरते ही उसमें भीषण आग लग गई और घटनास्थल पर आग का बड़ा गोला बन गया। अमेरिकी परिवहन सचिव सीन डफी के अनुसार, हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई।

ऑस्टिन से बहामास जा रहा था विमान

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, लियरजेट 60 विमान ने टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और यह बहामास की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 12:50 बजे विमान पाम बीच काउंटी के क्रेस्टहेवन इलाके में रिहायशी क्षेत्र के नजदीक एक मुख्य सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विमान को आसमान से तेजी से नीचे गिरते और जमीन से टकराने के बाद आग की लपटों में घिरते देखा जा सकता है। विमान सड़क से गुजर रहे वाहनों के बेहद करीब गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया और आसपास के इलाके में आग फैल गई। हादसे के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। दुर्घटनास्थल आसपास के रिहायशी मकानों से भी कुछ ही दूरी पर था।

ट्रंप के मार-ए-लागो क्लब से कुछ मील दूर हुआ हादसा

यह विमान हादसा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पाम बीच स्थित मार-ए-लागो क्लब से करीब सात से आठ मील की दूरी पर हुआ। दुर्घटना के समय राष्ट्रपति ट्रंप मध्यावधि चुनाव से जुड़ी एक रैली के सिलसिले में आयोवा में मौजूद थे।

एनटीएसबी और एफएए की टीमें करेंगी जांच

अमेरिकी परिवहन सचिव सीन डफी ने हादसे पर दुख जताते हुए इसे बेहद भयावह त्रासदी बताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों और करीबियों के प्रति संवेदना व्यक्त की। डफी ने बताया कि दुर्घटना की जांच के लिए नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं।

जांच एजेंसियां विमान दुर्घटना के कारणों और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल करेंगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान के सड़क पर गिरने से जमीन पर मौजूद कोई व्यक्ति घायल हुआ है या नहीं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमेरिका के फ्लोरिडा में भीषण विमान हादसा, बिजनेस जेट क्रैश होने से 9 लोगों की मौत

Summer express, वाशिंगटन । अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के पाम बीच काउंटी में  दोपहर एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ। नौ लोगों को लेकर जा रहा एक बिजनेस जेट (लियरजेट 60) दुर्घटनाग्रस्त होकर रिहायशी इलाके के पास सड़क पर जा गिरा। विमान गिरते ही उसमें भीषण आग लग गई और घटनास्थल पर आग का बड़ा गोला...

होशियारपुर में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ईडी की दबिश, सुबह पांच बजे पहुंची टीम

Summer express, होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर में सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई। ईडी की टीम ने पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर छापा मारा। अधिकारियों की टीम सुबह करीब पांच बजे तीन गाड़ियों में जोधा मल...

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान मुरासु ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट जारी

Summer express, दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान मुरासु में तब्दील हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, यह तूफान तेजी से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। हाल ही में चक्रवात अर्नब का सामना...

पूरा जीवन मॉक पार्लियामेंट में ही बिताएं राहुल: शाह

समर न्यूज | चंडीगढ़केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनका प्रधानमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। अगर उन्हें प्रधानमंत्री बनना है तो पूरा जीवन मॉक पार्लियामेंट (प्रतीकात्मक संसद) में ही बिताएं, क्योंकि उनका नंबर कभी नहीं आने वाला।...

दलजीत के अंतिम संस्कार पर गतिरोध, गिरफ्तार युवाओं की रिहाई की मांग

समर न्यूज | मानसापंजाब के मानसा जिले के गांव भंमे कलां के दलजीत सिंह की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। मृतक की मां और पत्नी ने रविवार को परविंदर सिंह झोटा के समर्थन में मानसा में चल रहे धरने में पहुंचकर न्याय की मांग की। परिवार ने स्पष्ट किया है कि जब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.