Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर) | खेल के मैदान में अंबाला के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय देते हुए जिले का नाम रोशन किया है। 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन और हॉकी में पदक हासिल किए। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में अंबाला के खिलाड़ियों ने पहला और दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी उपलब्धि दर्ज कराई।
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सफलता से उनके अभिभावकों और स्कूलों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को प्रोत्साहित करने और उनका उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और उनके प्रदर्शन की सराहना की गई।
सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने भी अपनी उपलब्धियों को लेकर खुशी जाहिर की।
वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अंबाला के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है। यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उन्होंने प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक जीतेंगे और अंबाला के साथ-साथ हरियाणा का नाम रोशन करेंगे।