Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान बड़ा हादसा, SDRF की दो नावें पलटीं

Summer express,हैदराबाद। तेलंगाना के खम्मम जिले में बाढ़ के पानी में फंसे मछुआरों को बचाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बेथुपल्ली झील में राहत एवं बचाव अभियान चला रही स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की दो नावें पलट गईं। इस घटना में करीब 10 जवान लापता हो गए हैं। हादसे के बाद प्रशासन और बचाव एजेंसियों ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,शाम सथुपल्ली मंडल स्थित बेथुपल्ली झील में मछुआरों का एक समूह बाढ़ के पानी में फंस गया था। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए SDRF की टीम दो नावों के जरिए बचाव अभियान चला रही थी। इसी दौरान दोनों नावें अचानक पलट गईं और उनमें सवार जवान पानी में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

खम्मम जिले में ‘मुरासु’ चक्रवात के प्रभाव से लगातार भारी बारिश हो रही है। इसके चलते कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। इसी चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच SDRF की टीम मछुआरों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान चला रही थी। जिला कलेक्टर दिवाकर टी.एस. सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी शुरू की।

तेलंगाना के राजस्व मंत्री पंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि बचाव दलों ने लापता SDRF जवानों के संभावित स्थान का पता लगा लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को भी हादसे की जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने खम्मम जिला कलेक्टर को लापता जवानों की तलाश के लिए सभी जरूरी संसाधन जुटाने और हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव संजय जाजू को भी पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखने को कहा है।

वहीं, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने बताया कि लापता जवानों की तलाश के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमें भी तैनात की गई हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर SDRF जवानों के लापता होने पर चिंता जताई और कहा कि केंद्र सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क किया जा रहा है, ताकि सभी जवानों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।

फिलहाल बेथुपल्ली झील में खोज और बचाव अभियान जारी है। प्रशासन की प्राथमिकता लापता जवानों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान बड़ा हादसा, SDRF की दो नावें पलटीं

Summer express,हैदराबाद। तेलंगाना के खम्मम जिले में बाढ़ के पानी में फंसे मछुआरों को बचाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बेथुपल्ली झील में राहत एवं बचाव अभियान चला रही स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की दो नावें पलट गईं। इस घटना में करीब 10 जवान लापता हो गए हैं। हादसे के बाद प्रशासन और...
Summer Express - अमृतसर में युवक पर फायरिंग, पूर्व पार्षद का भतीजा गंभीर रूप से घायल

जालंधर में देर रात फायरिंग से दहशत, बाइक सवार नकाबपोशों ने घर और कार को बनाया निशाना

Summer express, जालंधर | जालंधर के गुरु नानक नगर में बुधवार देर रात बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने एक घर और उसके बाहर खड़ी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमलावरों ने गाड़ी पर चार और मकान पर दो फायर किए। अचानक हुई फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना...

रियाद एयरपोर्ट हमले में एक और भारतीय की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई

Summer express, रियाद | सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10 अक्टूबर को हुए हमले में घायल एक और भारतीय नागरिक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसके साथ ही इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 14 हो गई है। वहीं, हमले...

सरकारी कर्मियों को दिवाली का तोहफा, डीए में तीन फीसदी बढ़ोतरी

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की अतिरिक्त बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले से राज्य के करीब आठ लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को लाभ मिलेगा।नई दर के अनुसार महंगाई भत्ता 50...

सोलन में अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा, 8 पीड़ितों को 4 लाख की राहत स्वीकृत

Summer express/सोलन-: उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने अधिकारियों को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत पात्र पीड़ितों को राहत राशि समयबद्ध उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय एवं सहायता प्रदान करने में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।उपायुक्त आज जिला स्तरीय सतर्कता एवं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.