Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमूल और मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा, कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी

Summer express, नई दिल्ली। देशभर में दूध की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी होने जा रही है। अमूल और मदर डेयरी ने अपने अलग-अलग लिक्विड मिल्क वेरिएंट की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक इजाफा करने का फैसला किया है। नई दरें 12 नवंबर 2026 से लागू होंगी। दोनों कंपनियों ने कीमतें बढ़ाने के पीछे पशु चारे, पैकेजिंग, परिवहन और अन्य परिचालन खर्चों में हुई वृद्धि को प्रमुख कारण बताया है।

गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF), जो अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों का विपणन करता है, ने देशभर में ताजा पाउच दूध के प्रमुख वेरिएंट और पैक साइज की कीमतों में लगभग 4 से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसके तहत अमूल ताजा टोंड दूध की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है, जबकि अमूल गोल्ड अब 4 रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा।

GCMMF के अनुसार, 3 प्रतिशत मिल्क फैट वाले अमूल ताजा टोंड दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर यानी करीब 3.3 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। वहीं, 6 प्रतिशत मिल्क फैट वाले अमूल गोल्ड की कीमत 4 रुपये प्रति लीटर यानी लगभग 5.5 प्रतिशत बढ़ाई गई है। इस साल मई में हुई पिछली बढ़ोतरी के बाद अमूल ने दूसरी बार दूध के दाम बढ़ाए हैं।

इसी तरह मदर डेयरी ने भी अपने लिक्विड मिल्क वेरिएंट की उपभोक्ता कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की है। कंपनी ने बताया कि कई क्षेत्रों में मानसून कमजोर रहने के कारण हरे और सूखे चारे की कीमतों में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा पिछले वर्ष पशु आहार की लागत भी करीब 10 प्रतिशत बढ़ी, जिससे डेयरी किसानों पर दूध उत्पादन का खर्च बढ़ गया है।

मदर डेयरी के प्रवक्ता के मुताबिक, लगातार महंगाई के चलते पैकेजिंग, परिवहन और अन्य परिचालन खर्चों में भी 25 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी का कहना है कि कच्चे माल और संचालन से जुड़ी लागत में लगातार इजाफा होने के कारण दूध की खुदरा कीमतों में बदलाव करना जरूरी हो गया था।

दूध की कीमतों में इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर पड़ेगा। खासकर उन परिवारों को अधिक खर्च करना होगा, जिनकी रोजमर्रा की जरूरतों में दूध की खपत ज्यादा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

बीबीएमबी में हिमाचल के अधिकारों को मिली मजबूती, विस्थापितों के पुनर्वास की राह भी होगी आसान

Summer express/बिलासपुर-: हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट जनरल अनुप रतन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हिमाचल की हिस्सेदारी और बांध विस्थापितों के पुनर्वास जैसे दशकों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है। सरकार की मजबूत कानूनी पैरवी और...

महिपाल मकराना की रिहाई को लेकर कुल्लू में प्रदर्शन, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/कुल्लू /मनमिंदर अरोड़ा -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के ढालपुर मैदान में एकत्रित होकर मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाकर गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई और महिपाल मकराना की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष...

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के 100 साल पूरे, कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आगाज

Summer express/धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने पर कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश से कॉलेज के पूर्व छात्र शिरकत करेंगे। समारोह में कई राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक...

KBC में अमिताभ बच्चन ने सर्वजीत सिंह बॉबी को दिया ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड, मेंटल हॉस्पिटल में फ्री लंगर शुरू करने का ऐलान

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी को लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर विशेष सम्मान से नवाजा गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘फोर्स ऑफ गुड अवॉर्ड’ प्रदान किया। 10 नवंबर को प्रसारित हुए...

गुरुग्राम में प्रदूषण से आंखों की सेहत पर बढ़ा खतरा, जलन और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल) | साइबर सिटी गुरुग्राम में बढ़ता वायु प्रदूषण अब लोगों के लिए केवल सांस संबंधी परेशानियों का कारण नहीं बन रहा, बल्कि आंखों की सेहत पर भी इसका गंभीर असर दिखाई देने लगा है। दिवाली के बाद पटाखों से निकले धुएं, जहरीले रासायनिक तत्वों और हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.