Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शहीद संदीप कुमार को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई,अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Summer express/बिलासपुर, सुभाष। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घराण के गांव खमेडाकलां के वीर सपूत संदीप कुमार पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका पार्थिव शरीर आज पैतृक गांव पहुंचा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वीर जवान को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छाई रही।

करीब 35 वर्षीय संदीप कुमार भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे और वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उनका निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया।जैसे ही वीर जवान की अंतिम यात्रा गांव से निकली, माहौल गमगीन हो गया। इस दौरान ‘शहीद संदीप कुमार अमर रहें’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।इस दुखद घड़ी में परिजनों का विलाप देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्होंने वीर जवान को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।देश की सेवा में समर्पित संदीप कुमार का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी देशभक्ति और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ऊना पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 2026 में अब तक 2.25 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Summer express/ऊना, राकेश-: जिला ऊना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करते हुए नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने नशा तस्करी के एक मामले में आरोपी अंकुश पराशर और उसके परिजनों से जुड़ी संपत्तियों, बैंक खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को...

कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, DGP से शिकायत; BNS की धाराओं में FIR दर्ज करने की मांग

शिमला, संजू-। मंडी की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिमाचल प्रदेश में विवाद गहरा गया है। इस मामले में कैप्टन अतुल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को लिखित शिकायत सौंपकर कंगना रनौत के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने 10 नवंबर...

जालंधर में फुटबॉल चौक के पास तेज रफ्तार बस ने दो कारों को मारी टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express, जालंधर | जालंधर में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज सुबह फुटबॉल चौक के पास एक बस ने ट्रैफिक लाइट के नजदीक खड़ी दो कारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की...

तेलंगाना में सिंचाई विभाग के इंजीनियर पर ACB का शिकंजा, 25 करोड़ से अधिक की संपत्ति मिली

Summer expres, हैदराबाद | तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सिंचाई विभाग के एक डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर की पहचान आर. सत्यनारायण (44) के रूप में हुई है, जो नगरकुर्नूल जिले में सिंचाई एवं कमांड एरिया डेवलपमेंट विभाग में तैनात है। एसीबी...

दुर्गेश जूलॉजिकल पार्क में रोजगार के नए अवसर,92 पदों को मिली मंजूरी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद। कांगड़ा जिले के बनखंडी में निर्माणाधीन दुर्गेश जूलॉजिकल पार्क जल्द ही रोजगार और पर्यटन के नए अवसर लेकर आएगा। पार्क के पहले चरण का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वन्यजीवों की देखभाल और प्रबंधन के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित कर ली गई हैं। अब पार्क को शुरू करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.