Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाई दूज पर राहुल गांधी ने हरियाणा के परिवारों से की मुलाकात, चूरमा और जलेबी का लिया स्वाद

Summer express, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाई दूज के अवसर पर दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में हरियाणा सहित कई राज्यों से आए करीब 200 परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवारों के साथ चाय पर चर्चा की और उनका कुशलक्षेम जाना। बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने बच्चों की शिक्षा, युवाओं के रोजगार और परिवारों की मौजूदा परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली। इस मुलाकात में हरियाणा के करनाल और सोनीपत से पहुंचे परिवार विशेष रूप से चर्चा में रहे।

करनाल के घोघड़ीपुर गांव निवासी तेजिंदर मान अपने परिवार के साथ राहुल गांधी से मिलने पहुंचे थे। उनके साथ उनकी मां बीरमती भी मौजूद थीं। बीरमती अपने हाथों से तैयार किया हुआ पारंपरिक देसी चूरमा राहुल गांधी के लिए लेकर आई थीं। राहुल गांधी ने उनके हाथ का बना चूरमा खाया और बीरमती के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों से भी आत्मीयता के साथ बातचीत की।

राहुल गांधी ने परिवार से अमेरिका में सड़क हादसे के दौरान घायल हुए अमित मान की सेहत के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने अमित के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और परिवार को जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इस मुलाकात के दौरान परिवार के सदस्यों ने भी राहुल गांधी के साथ अपने अनुभव साझा किए।

वहीं, सोनीपत के गोहाना क्षेत्र के गांव मदीना निवासी किसान संजय भी राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। वह अपने साथ गोहाना की प्रसिद्ध जलेबी लेकर आए थे। राहुल गांधी और संजय की यह तीसरी मुलाकात थी। दोनों के बीच पहले भी आत्मीय संबंध रहे हैं। जुलाई 2023 में राहुल गांधी संजय के खेत पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ट्रैक्टर चलाया था और खेत में धान की रोपाई भी की थी। इसके बाद मार्च 2026 में राहुल गांधी संजय की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए उनके गांव मदीना पहुंचे थे।

करनाल के घोघड़ीपुर गांव के मान परिवार के साथ भी राहुल गांधी का पुराना जुड़ाव रहा है। करीब दो साल पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी अचानक घोघड़ीपुर गांव पहुंचे थे। वहां उन्होंने अमेरिका में सड़क हादसे में घायल हुए अमित मान के परिवार से मुलाकात की थी। उस समय उन्होंने अमित की मां बीरमती से दोबारा मिलने का वादा किया था। भाई दूज के अवसर पर परिवार को दिल्ली आमंत्रित करके राहुल गांधी ने अपना वह वादा निभाया।

मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने सभी परिवारों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। बाद में उन्होंने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, ‘कुछ रिश्ते वक्त के साथ और भी गहरे हो जाते हैं।’ इस मुलाकात के बाद हरियाणा के करनाल और सोनीपत से पहुंचे परिवारों के साथ राहुल गांधी के पुराने संबंध और उनकी आत्मीयता चर्चा का विषय बन गई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

तंग गलियों में भी पहुंचेगी इलेक्ट्रिक कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां, हमीरपुर को मिलीं चार नई गाड़ियां

तंग गलियों में भी पहुंचेगी इलेक्ट्रिक कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां, सूखे-गीले के साथ इलेक्ट्रॉनिक और सेनेटरी वेस्ट भी होगा अलग-अलग एकत्रित हमीरपुर, अरविंद। शहर की तंग गलियों में अब कूड़ा उठाने की समस्या से निजात मिलेगी। नगर निगम हमीरपुर को सरकार की ओर से चार नई इलेक्ट्रिक कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां उपलब्ध करवाई गई हैं।...

जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने की फिराक में भाजपा के कुछ नेता: सीएम सुक्खू

सीएम का दावा- पांच गुटों में बंटी हिमाचल भाजपा, दिल्ली में चल रही लॉबिंग Summer express/मंडी, धर्मवीर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के भीतर चल रही राजनीतिक खींचतान को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ नेता पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को उनके पद से हटाना चाहते...

जसूर ट्रक यूनियन के मंच से राकेश पठानिया का शक्ति प्रदर्शन,चुनावी चर्चाओं पर दिया दोटूक जवाब.. बोले- नूरपुर जन्मभूमि, फतेहपुर कर्मभूमि

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन। जसूर में ट्रक यूनियन के अस्थायी कार्यालय के शुभारंभ के बहाने पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता राकेश पठानिया की मौजूदगी ने क्षेत्र की सियासी चर्चाओं को एक बार फिर गर्म कर दिया। कार्यक्रम में ट्रक यूनियन से जुड़े लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उनके योगदान की सराहना करते हुए...

हिमाचल निकेतन के निजीकरण की तैयारी पर भड़के भाजपा विधायक

 राकेश जम्वाल, बोले- जनता की सुविधा के लिए बनी संपत्तियों को कमाई का जरिया बना रही सुक्खू सरकार पीटरहॉफ, वाइल्डफ्लावर हॉल और एचपीटीडीसी के बाद अब दिल्ली स्थित हिमाचल निकेतन को लेकर सरकार की नीति पर घेरा Summer express/शिमला,-:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने दिल्ली स्थित हिमाचल...

कंगना रनौत की टिप्पणी उनकी मानसिकता दर्शाती है, भाजपा बताए मंडी में ऐसे सांसद को टिकट देने की क्या मजबूरी थी : सीएम मीडिया एडीवाइजर 

सोनिया गांधी की आत्मकथा को राजनीतिक चश्मे से देखने के बजाय उनके 60 वर्षों के जीवन संघर्ष को पढ़ना चाहिए पीटरहॉफ को बेचने के आरोप निराधार, सरकार इसे बेहतर होटल के रूप में विकसित करना चाहती है : कांग्रेस नेता Summer express/शिमला/संजू-: मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.