Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का असर, सात जिलों में बारिश के आसार, प्रदूषण से मिली राहत

Summer express, अमृतसर। पंजाब में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम पर दिखाई देने लगा है। बीते दिन राज्य के कई जिलों में दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे, जिसके चलते अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज राज्य के सात जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, विभाग की ओर से किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

बादलों की आवाजाही के बीच पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। रात के तापमान में भी फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है। दूसरी ओर, राज्य के लोगों को वायु प्रदूषण से भी कुछ राहत मिली है। लुधियाना सहित कई शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में सुधार दर्ज किया गया है। लुधियाना में पहले एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया था, लेकिन बीते दिन यह घटकर 209 पर आ गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पंजाब में उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से 4 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। हवा की गति और दिशा में बदलाव के कारण प्रदूषित कणों के फैलाव में मदद मिली है, जिससे कई इलाकों में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है।

पंजाब के प्रमुख शहरों में AQI की स्थिति

राज्य के अलग-अलग शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक के आंकड़ों के मुताबिक अमृतसर में एक्यूआई 192, जालंधर में 251, खन्ना में 214, लुधियाना में 209, मंडी गोबिंदगढ़ में 143 और पटियाला में 162 दर्ज किया गया। वहीं, रूपनगर में एक्यूआई 45 रहा, जो अन्य शहरों के मुकाबले काफी बेहतर स्थिति दर्शाता है।

आज सात जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम केंद्र चंडीगढ़ की ओर से जारी जिलावार पूर्वानुमान के अनुसार, 12 नवंबर को पंजाब के सात जिलों में छिटपुट स्थानों पर बारिश हो सकती है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और होशियारपुर शामिल हैं। इन जिलों में 25 प्रतिशत या उससे कम क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

13 नवंबर को बारिश का दायरा सिमटने का अनुमान है। इस दिन केवल पठानकोट और होशियारपुर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 14 और 15 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

बठिंडा और फरीदकोट में सबसे अधिक तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में अधिकतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। राज्य में सबसे अधिक 31.7 डिग्री सेल्सियस तापमान बठिंडा और फरीदकोट में दर्ज किया गया।

अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले स्तर से 1.5 डिग्री कम है। हालांकि, यह सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। अमृतसर में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री, लुधियाना में 30.2 डिग्री और पटियाला में 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पठानकोट में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

बीबीएमबी में हिमाचल के अधिकारों को मिली मजबूती, विस्थापितों के पुनर्वास की राह भी होगी आसान

Summer express/बिलासपुर-: हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट जनरल अनुप रतन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हिमाचल की हिस्सेदारी और बांध विस्थापितों के पुनर्वास जैसे दशकों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है। सरकार की मजबूत कानूनी पैरवी और...

महिपाल मकराना की रिहाई को लेकर कुल्लू में प्रदर्शन, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/कुल्लू /मनमिंदर अरोड़ा -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के ढालपुर मैदान में एकत्रित होकर मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाकर गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई और महिपाल मकराना की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष...

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के 100 साल पूरे, कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आगाज

Summer express/धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने पर कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश से कॉलेज के पूर्व छात्र शिरकत करेंगे। समारोह में कई राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक...

KBC में अमिताभ बच्चन ने सर्वजीत सिंह बॉबी को दिया ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड, मेंटल हॉस्पिटल में फ्री लंगर शुरू करने का ऐलान

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी को लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर विशेष सम्मान से नवाजा गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘फोर्स ऑफ गुड अवॉर्ड’ प्रदान किया। 10 नवंबर को प्रसारित हुए...

गुरुग्राम में प्रदूषण से आंखों की सेहत पर बढ़ा खतरा, जलन और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल) | साइबर सिटी गुरुग्राम में बढ़ता वायु प्रदूषण अब लोगों के लिए केवल सांस संबंधी परेशानियों का कारण नहीं बन रहा, बल्कि आंखों की सेहत पर भी इसका गंभीर असर दिखाई देने लगा है। दिवाली के बाद पटाखों से निकले धुएं, जहरीले रासायनिक तत्वों और हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.