Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

समर टी-20 कप का खिताबी मुकाबला आज, कांग्रेस चैलेंजर्स व लोधी क्लब लायंस आमने-सामने

समर न्यूज | लुधियाना

समर टी-20 कप सीजन-2 का खिताबी मुकाबला शनिवार को कांग्रेस चैलेंजर्स और लोधी क्लब लायंस के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। कांग्रेस चैलेंजर्स ने दूसरे सेमीफाइनल में फीको फाइटर्स को छह विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि लोधी क्लब लायंस ने पहले सेमीफाइनल में आप एवेंजर्स को 91 रन से पराजित कर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया।
दोनों टीमों ने अपने-अपने सेमीफाइनल में अलग-अलग अंदाज में जीत दर्ज की। लोधी क्लब लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों के दम पर विपक्षी टीम को लक्ष्य से काफी दूर रोक दिया। दूसरी ओर कांग्रेस चैलेंजर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती झटकों से उबरकर जीत हासिल की। ऐसे में फाइनल में दोनों टीमों के बीच मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। लोधी क्लब लायंस ने पहले सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 208 रन बनाए थे। टीम की शुरुआत खराब रही और शुरुआती तीन विकेट महज 20 रन पर गिर गए थे। हालांकि, मध्यक्रम में प्रदीप ने 30 गेंदों में 50 रन, मुनीश मल्होत्रा ने 25 गेंदों में 47 रन और अनु ने 26 गेंदों में 44 रन बनाकर पारी को संभाला। प्रदीप और अनु ने छठे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की। जवाब में आप एवेंजर्स की टीम 16.3 ओवर में 117 रन पर सिमट गई। मुनीश मल्होत्रा ने गेंदबाजी में भी दो विकेट लेकर हरफनमौला प्रदर्शन किया।
{सौरभ और सचिन की बल्लेबाजी से जीती कांग्रेस चैलेंजर्स: दूसरे सेमीफाइनल में कांग्रेस चैलेंजर्स के सामने फीको फाइटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 198 रन बनाए थे। जॉय बेनीपाल ने 59 गेंदों में 96 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अमन ने 47 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कांग्रेस चैलेंजर्स की शुरुआत खराब रही और टीम ने 31 रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद सचिन शर्मा ने 35 गेंदों में 61 रन बनाकर पारी को संभाला। सौरभ रेलवे टोनी ने महज 24 गेंदों में चार चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 67 रन बनाकर मुकाबले का रुख बदल दिया। कांग्रेस चैलेंजर्स ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 199 रन बनाकर छह विकेट से जीत दर्ज की।
{आठ टीमों ने लिया टूर्नामेंट में हिस्सा: चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में राजनीतिक दलों, मीडिया और विभिन्न संस्थाओं से जुड़ी आठ टीमों ने भाग लिया। मुकाबले हंबड़ा रोड स्थित गोल्फ लिंक के एलीट क्रिकेट अकादमी मैदान में खेले जा रहे हैं। टूर्नामेंट का आयोजन 11 से 14 नवंबर तक किया गया है। शनिवार शाम सात बजे होने वाले फाइनल में दोनों टीमों के खिलाड़ी खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। समर टी-20 कप सीजन-2 के प्रायोजक हैं सीजीसी यूनिवर्सिटी मोहाली, मैश-प्रोलिफ़ हॉस्पिटल्स, जनता पाइल्स क्लिनिक, डीआरए लुधियाना, ब्रिलिको इंस्टीट्यूट्स, एमी सोल और 92.3 बिग एफएम, जिनके सहयोग से इस भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मनांजलि मंच से सरोज चोपड़ा ‘पद्म’ की पुस्तक ‘नवांकुर भाग-2’ का विमोचन

समर न्यूज | पंचकूला एस.एस. फाउंडेशन द्वारा संचालित एवं राष्ट्रीय संवेदनाओं को समर्पित मनांजलि मंच, पंचकूला की ओर से यशस्वी साहित्यकार एवं पत्रकारिता के प्रेरणापुंज बाबू बालमुकुंद गुप्त की जयंती के उपलक्ष्य में जिमखाना क्लब, सेक्टर-6, पंचकूला में भव्य साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचकूला के प्रसिद्ध शायर एवं अखिल भारतीय साहित्य...

जलवायु सम्मेलन में मनोज ने उठाई विकासशील देशों के हक की आवाज

समर न्यूज | चंडीगढ़ तुर्की में आयोजित वैश्विक जलवायु आयोजन में चंडीगढ़ की सेवा ही संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार चंदेल ने भाग लेकर जलवायु परिवर्तन से जुड़ी वैश्विक चुनौतियों और विकासशील देशों के अधिकारों को प्रमुखता से उठाया।उन्होंने कहा कि जलवायु संकट से निपटने की जिम्मेदारी सभी देशों की है, लेकिन ऐतिहासिक रूप...

मगौली कूड़ा प्रबंधन संयंत्र का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, पंजाब सरकार से मांगी स्थिति रिपोर्ट

{पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने दायर की जनहित याचिका, सभी संबंधित पक्षों को तीन दिसंबर के लिए नोटिसगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुश समर न्यूज | मोहाली मोहाली में लगातार गंभीर होती जा रही कूड़े की समस्या और इसके स्थायी समाधान के लिए प्रस्तावित समगौली ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र का मामला पंजाब एवं हरियाणा...

श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर चलने की जरूरत : पहलवान गिल

गुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रोग्रेसिव वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) मोहाली और फेज-4 के निवासियों की ओर से प्रभात फेरी एवं गुरमत समागम का आयोजन किया गया। यह समागम एसोसिएशन के प्रधान हरबंस सिंह कंवल, वरिष्ठ उपप्रधान करण जौहर,...

मोदी सरकार का फैसला कैंसर पीड़ितों व उनके परिवार वालों के लिए बड़ी राहत : संजीव वशिष्ट

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज केंद्र सरकार की ओर से कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 1364 दवाओं की कीमतों में कटौती करने के फैसले का भाजपा जिला मोहाली के अध्यक्ष संजीव वशिष्ट ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे कैंसर पीड़ित मरीजों और उनके परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक राहत देने वाला ऐतिहासिक और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.