Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी के जलाशयों में विदेशी मेहमानों की दस्तक, प्रवासी पक्षियों की चहचहाट से गुलजार हुईं झीलें और नदियां

साइबेरिया, मंगोलिया और यूरोप से हजारों किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचे पक्षी, फरवरी तक रहेगा प्रवास

Summer express/मंडी/धर्मवीर-:मंडी जिला के नदी, झीलें और जलाशय इन दिनों विदेशी मेहमानों की मौजूदगी से गुलजार होने लगे हैं। सर्दियों की दस्तक के साथ ही हजारों किलोमीटर का सफर तय कर प्रवासी पक्षियों ने जिला के विभिन्न जलाशयों में अपना डेरा जमा लिया है। अपने मूल देशों में तापमान माइनस में पहुंचने और जलस्रोतों के जम जाने के कारण ये पक्षी अनुकूल वातावरण की तलाश में हिमाचल का रुख करते हैं। हर वर्ष अक्तूबर महीने से इनका आगमन शुरू होता है और नवंबर-दिसंबर तक इनकी संख्या में बढ़ोतरी हो जाती है। फरवरी महीने तक ये पक्षी यहां प्रवास करते हैं।

डीएफओ हेडक्वार्टर मंडी एसएस कश्यप के अनुसार, इस बार भी मंडी के जलाशयों में करीब 12 प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। इनमें कॉमन कूट, टफ्टेड डक, मल्लार्ड, कॉमन पोचार्ड, रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, लिटिल ग्रेब और कॉर्मोरेंट प्रमुख हैं। ये पक्षी साइबेरिया, सेंट्रल एशिया, तिब्बत, मंगोलिया, चीन और यूरोप के कुछ हिस्सों से लंबी दूरी तय कर यहां पहुंचे हैं। वर्तमान में ब्यास नदी, पंडोह डैम, लारजी डैम, रिवालसर झील और सुंदरनगर झील इन प्रवासी पक्षियों की पसंदीदा पनाहगाह बने हुए हैं।प्रवासी पक्षियों के आगमन के साथ ही वन विभाग ने भी इनकी सुरक्षा को लेकर निगरानी बढ़ा दी है।डीएफओ एसएस कश्यप ने बताया कि फील्ड स्टाफ को नियमित रूप से जलाशयों का निरीक्षण करने और पक्षियों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति इनके साथ छेड़छाड़ या इन्हें नुकसान न पहुंचा सके।उन्होंने बताया कि प्रवासी पक्षी पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।ये कीट नियंत्रण, बीजों के प्रसार और जैव विविधता को बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं। जिस क्षेत्र में इनकी मौजूदगी होती है, वहां का पारिस्थितिकी तंत्र भी स्वस्थ माना जाता है।वन विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से भी अपील की है कि जलाशयों में पहुंचे इन मेहमानों को परेशान न करें और इनके प्राकृतिक आवास को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग दें। ताकि हर साल सर्दियों में आने वाले ये प्रवासी पक्षी सुरक्षित माहौल में अपना प्रवास पूरा कर सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दीक्षांत के मंच से सुक्खू का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि जीवनभर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। युवा अपनी शिक्षा और प्रतिभा का...

मलाणा में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान जलकर राख, 13 कमरे हुए खाक, लाखों का नुकसान

Summer express/कुल्लू-:ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड से एक परिवार की वर्षों की मेहनत पलभर में राख हो गई। रात करीब 12 बजे दिले राम के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे भवन ने आग की लपटों का रूप ले...

देव जुन्गा के 22 टीका देवस्थल में उमड़ा आस्था का सैलाब,रातभर गूंजती रहीं पहाड़ी नाटियां

Summer express/शिमला (जुन्गा)। जुन्गा तहसील के ठूंड स्थित देव जुन्गा के ऐतिहासिक 22 टीका देवस्थल में देवोत्थान पर्व (देवठण) पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने देव जुन्गा के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवठण के उपलक्ष्य में बीती रात पारंपरिक देव जागरण...

सिरसा नगर परिषद UCS घोटाले पर CM नायब सैनी का बड़ा एक्शन, JE बर्खास्त करने के आदेश

Summer express/सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में नगर परिषद से जुड़े UCS मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पंचायत भवन में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए...

शादी से लौट रहे परिवारों पर टूटा काल,भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, कई घायल

Summer express/करनाल,  (राकेश कुमार शर्मा)-:करनाल में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर दो परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। ओएसडी कट से अमृतधारा की ओर जाने वाले मार्ग पर बीती रात दो कारों के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार डिवाइडर को पार करते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.