Summer express,मोनिका रावत , पंचकूला। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे सेक्टर-11 में सैर के लिए निकली 20 वर्षीय युवती पर तीन खूंखार कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। कुत्तों ने युवती को बुरी तरह काटकर घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-11 में एक कर्नल द्वारा कथित तौर पर पाले गए तीन आक्रामक कुत्तों ने युवती को अपना निशाना बनाया। हमले के दौरान युवती खुद को बचाने के लिए संघर्ष करती रही। हैरानी की बात यह रही कि आसपास से गुजर रहे लोग घटना को देखते रहे, लेकिन युवती की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।
कुत्तों के हमले से बचने के लिए युवती ने किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंचकर जान बचाई। उसकी हालत देखकर परिजन तुरंत उसे सिविल अस्पताल सेक्टर-6 लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया गया।