Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ओपी चौटाला की पुण्यतिथि पर 20 दिसंबर को गांव चौटाला में होगा कार्यक्रम

Summer express, डबवाली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की पुण्यतिथि पर 20 दिसंबर को उनके पैतृक गांव चौटाला में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर तेजाखेड़ा के निकट विकसित किए जा रहे स्मारक स्थल पर उनकी 28 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा का अनावरण पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे।

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की कांस्य प्रतिमा जयपुर में मूर्तिकारों द्वारा तैयार की जा रही है। प्रतिमा को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है, जिसे पुण्यतिथि के अवसर पर स्मारक स्थल पर स्थापित किया जाएगा।

अभय चौटाला के अनुसार, जामनगर-अमृतसर एक्सप्रेस-वे के पास तेजाखेड़ा के निकट स्मारक विकसित किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने करीब ढाई एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है। स्मारक स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री की स्मृतियों को संजोने की व्यवस्था की जा रही है।

कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के अलावा गांवों के सरपंचों, नगर निकायों के चेयरमैनों तथा पार्षदों को भी निमंत्रण भेजा जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ओपी चौटाला की पुण्यतिथि पर 20 दिसंबर को गांव चौटाला में होगा कार्यक्रम

Summer express, डबवाली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की पुण्यतिथि पर 20 दिसंबर को उनके पैतृक गांव चौटाला में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर तेजाखेड़ा के निकट विकसित किए जा रहे स्मारक स्थल पर उनकी 28 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा का अनावरण पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। इनेलो...

बाबा बालक नाथ के दर्शनों को सोलन के तीन युवाओं ने शुरू की पैदल यात्रा, दूसरी बार लगा रहे हाजिरी

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-। बाबा बालक नाथ जी के प्रति अटूट श्रद्धा और आस्था लेकर सोलन के तीन युवा एक बार फिर पैदल यात्रा पर निकल पड़े हैं। तीनों युवा बाबा जी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर पहुंचकर शीश नवाएंगे। खास बात यह है कि तीनों युवाओं की यह दूसरी पैदल यात्रा है। इससे पहले भी...

मांडव ऋषि की तपोस्थली में सात दिवसीय मांडव्य उत्सव का आगाज, भव्य शोभायात्रा से गूंज उठी छोटी काशी

तीसरी बार आयोजित हो रहा मांडव्य उत्सव, वर्ष 2024 में हुई थी शुरुआत, सात दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगी मंडी Summer express/मंडी, धर्मवीर। छोटी काशी मंडी में मांडव ऋषि की तपोस्थली को समर्पित सात दिवसीय मांडव्य उत्सव का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। तीसरी बार आयोजित किए जा रहे इस उत्सव को लेकर...

कांगड़ा चाय के उत्पादन में 18 हजार किलो का इजाफा, इस साल 1.55 लाख किलो पहुंचा उत्पादन

फ्रांस और जर्मनी में प्रीमियम चाय की सर्वाधिक मांग, ईरान में युद्ध से निर्यात प्रभावित Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश की पहचान और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी अलग पहचान रखने वाली कांगड़ा चाय के उत्पादन में इस साल उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अनुकूल मौसम और बेहतर बारिश के चलते चाय उत्पादन में पिछले...

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शिमला में आस्था का सैलाब, गुरबाणी कीर्तन से गूंजा गुरुद्वारा

Summer express/शिमला,संजू-:सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व राजधानी शिमला में पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर शहर के पुराने बस अड्डे के समीप स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गुरुद्वारे में मत्था...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.