Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जेएसडब्ल्यू मोटर्स और एआरएआई के बीच साझेदारी, नए ऊर्जा वाहनों के विकास को मिलेगी गति

Summer express, नई दिल्ली। जेएसडब्ल्यू समूह की यात्री वाहन इकाई जेएसडब्ल्यू मोटर्स ने नए ऊर्जा वाहनों के विकास और तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने के लिए ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई) के साथ साझेदारी की है। इस संबंध में दोनों संस्थानों ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी की ओर से सोमवार को जारी बयान के मुताबिक, इस सहयोग के तहत नए ऊर्जा वाहनों का संयुक्त विकास, परीक्षण और स्थानीयकरण किया जाएगा।

इस रणनीतिक साझेदारी का मुख्य उद्देश्य वाहनों और उनसे जुड़ी प्रणालियों के विकास के लिए मजबूत तकनीकी ढांचा तैयार करना है। इसके अलावा वाहन परीक्षण, नियामकीय मानकों के अनुपालन और भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप नई तकनीकों को विकसित करने पर भी काम किया जाएगा। इस सहयोग से कंपनी को स्वदेशी इंजीनियरिंग क्षमताओं को बढ़ाने और नए ऊर्जा वाहन क्षेत्र में अपनी तकनीकी पकड़ मजबूत करने में मदद मिलेगी।

जेएसडब्ल्यू मोटर्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रंजन नायक ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य केवल वाहन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि वह स्वदेशी इंजीनियरिंग क्षमताओं के आधार पर एक विश्वस्तरीय भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि एआरएआई के साथ साझेदारी से भारतीय जरूरतों और परिचालन परिस्थितियों के अनुकूल अगली पीढ़ी के परिवहन समाधान विकसित करने की प्रक्रिया को गति मिलेगी। कंपनी का लक्ष्य ऐसे वाहन तैयार करना है, जो वैश्विक स्तर की प्रमुख कंपनियों के उत्पादों के समकक्ष हों।

गौरतलब है कि जेएसडब्ल्यू मोटर्स तीन दिसंबर को अपनी पहली एसयूवी के साथ भारतीय यात्री वाहन बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रही है। इस एसयूवी का निर्माण महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित कंपनी के विनिर्माण संयंत्र में किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी नई पारी शुरू करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दक्षिण भारत में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में मौसम रहेगा शुष्क

Summer express, नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 25 नवंबर को देश के दक्षिणी हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और आसपास के क्षेत्रों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत और मध्य भारत...

लुधियाना में पुरानी रंजिश में आधा दर्जन हमलावरों ने कार में की तोड़फोड़, पर्स चुराया

Summer express, लुधियाना । लुधियाना के ऋषि नगर स्थित एबिस मार्केट में पुरानी रंजिश के चलते सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां आधा दर्जन हमलावरों ने एक वर्कशॉप के बाहर खड़ी वरना कार को तेजधार हथियारों से निशाना बनाते हुए जमकर तोड़फोड़ की। आरोपियों ने कार के शीशे और बॉडी क्षतिग्रस्त कर दी।...

फरीदाबाद में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज, आरोपी की तलाश तेज

Summer express,फरीदाबाद। सेक्टर-37 में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा अरुणा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस ने विपिन यादव के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। घटनास्थल से मिले कन्फेशन नोट और कमरे का दरवाजा बाहर...

गुरु घर में नतमस्तक हुए हरियाणा के CM नायब सैनी, देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए की अरदास

Summer express, अमृतसर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे और गुरु घर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश में शांति, खुशहाली तथा समृद्धि की कामना करते हुए अरदास की। केसरी दस्तार सजाकर पहुंचे मुख्यमंत्री ने पूरी श्रद्धा और आस्था के...

गुरुग्राम में तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्कर: चालक की मौत, आरोपी फरार

Summer express, गुरुग्राम। शहर के सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में कटारिया चौक के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शीतला माता रोड पर तेज रफ्तार निजी बस ने एक ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.