Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तारकोल प्लांट के प्रदूषण से ग्रामीणों में रोष, आबादी से दूर शिफ्ट करने की मांग

Summer express/सोलन-:सोलन जिले की ग्राम पंचायत भारती के रघोल और सेरी क्षेत्र में चल रहे तारकोल मिक्सिंग प्लांट को लेकर ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ गई हैं। प्लांट से निकलने वाले धुएं और प्रदूषण के कारण स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि इसका असर आसपास की कृषि भूमि और फसलों पर भी देखने को मिल रहा है। इस समस्या को देखते हुए पंचायत ने प्लांट को मौजूदा स्थान से हटाकर किसी अन्य जगह स्थापित करने की मांग की है।

इस संबंध में 21 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत प्रधान प्रेम चंद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान पंचायत सदस्यों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव के माध्यम से उपायुक्त सोलन से तारकोल मिक्सिंग प्लांट को किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की गई।पंचायत के अनुसार रघोल और सेरी गांव में निजी भूमि पर स्थापित इस प्लांट से निकलने वाला धुआं आसपास के क्षेत्रों के वातावरण को प्रभावित कर रहा है। ग्रामीणों को आशंका है कि लगातार फैल रहा प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ खेतीबाड़ी के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है।

नौनिहालों के स्वास्थ्य को लेकर पंचायत चिंतित

पंचायत ने प्लांट के आसपास स्थित प्राथमिक पाठशाला और आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चों के स्वास्थ्य का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया है। पंचायत सदस्यों का मानना है कि प्रदूषण के बीच छोटे बच्चों का रहना और पढ़ाई करना उनके स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा और ग्रामीणों के बेहतर स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए प्लांट को रिहायशी क्षेत्र से दूर स्थापित किया जाना जरूरी है।ग्राम पंचायत भारती ने जिला प्रशासन से इस मामले में जल्द हस्तक्षेप करने की अपील की है। पंचायत ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य, पर्यावरण और कृषि हितों को देखते हुए तारकोल मिक्सिंग प्लांट को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाना चाहिए। इस मांग को लेकर पारित प्रस्ताव उपायुक्त कार्यालय को आगामी कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पूर्व कांग्रेस सरकार के AAG विनय शर्मा का CM सुक्खू पर निशाना, बोले- सोशल मीडिया पर उठने वाली आवाज दबा रही सरकार

Summer express/शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ की जा रही टिप्पणियों को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। पूर्व कांग्रेस सरकार में एडिशनल एडवोकेट जनरल रहे विनय शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विनय शर्मा का कहना है कि सरकार सोशल मीडिया पर...

संजौली में आम लोगों के बीच नजर आए जयराम ठाकुर, चाय और पिज्जा का लिया आनंद

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का संजौली में एक अलग और सहज अंदाज देखने को मिला। राजनीतिक गतिविधियों और व्यस्त कार्यक्रमों के बीच जयराम ठाकुर संजौली में आम लोगों के बीच पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ समय बिताया और चाय व पिज्जा का आनंद लिया। इस दौरान...

तारकोल प्लांट के प्रदूषण से ग्रामीणों में रोष, आबादी से दूर शिफ्ट करने की मांग

Summer express/सोलन-:सोलन जिले की ग्राम पंचायत भारती के रघोल और सेरी क्षेत्र में चल रहे तारकोल मिक्सिंग प्लांट को लेकर ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ गई हैं। प्लांट से निकलने वाले धुएं और प्रदूषण के कारण स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि इसका असर आसपास की कृषि...

नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप, भारत समेत पड़ोसी देशों में महसूस हुए झटके

Summer express, काठमांडू (नेपाल)। नेपाल के कोशी प्रांत में मंगलवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई। इसके झटके भारत, भूटान और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। वहीं, चीन के कुछ क्षेत्रों से भी भूकंप...

तरनतारन में ड्रोन से भेजी गई नशे की दो खेप बरामद, अफीम-हेरोइन जब्त

Summer express, तरनतारन। भारत-पाकिस्तान सीमा पर नशा तस्करी की कोशिशों को नाकाम करते हुए तरनतारन पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने दो अलग-अलग संयुक्त अभियानों में नशीले पदार्थों की बड़ी खेप बरामद की है। सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती गांवों के खेतों से 4 किलो 905 ग्राम अफीम और 4 किलो 34 ग्राम हेरोइन जब्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.