शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का संजौली में एक अलग और सहज अंदाज देखने को मिला। राजनीतिक गतिविधियों और व्यस्त कार्यक्रमों के बीच जयराम ठाकुर संजौली में आम लोगों के बीच पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ समय बिताया और चाय व पिज्जा का आनंद लिया।
इस दौरान जयराम ठाकुर को अपने बीच देखकर स्थानीय लोग काफी उत्साहित नजर आए। उन्हें अचानक अपने बीच पाकर लोगों ने उनके साथ बातचीत की और कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस दौरान माहौल काफी सहज और खुशनुमा नजर आया।आमतौर पर राजनीतिक कार्यक्रमों, बैठकों और जनसभाओं में व्यस्त रहने वाले जयराम ठाकुर का यह अनौपचारिक अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के आम लोगों के साथ समय बिताया और चाय की चुस्कियों के साथ पिज्जा का लुत्फ उठाया।राजनीतिक गलियारों से इतर आम लोगों के बीच इस तरह समय बिताने का उनका अंदाज चर्चा में रहा। संजौली में उनकी यह छोटी-सी मुलाकात स्थानीय लोगों के लिए यादगार पल बन गई।