Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में बिजली संकट के आसार: थर्मल प्लांटों के 15 में से 6 यूनिट बंद, 3209 मेगावाट उत्पादन प्रभावित

Summer express, पटियाला। पंजाब में तकनीकी खराबी और वार्षिक रखरखाव के चलते सरकारी और निजी थर्मल प्लांटों की बिजली उत्पादन क्षमता पर असर पड़ा है। प्रदेश के पांच थर्मल प्लांटों में कुल 15 यूनिट हैं, जिनमें से छह फिलहाल बंद पड़े हैं। इसके चलते बिजली उत्पादन में भारी गिरावट आई है। स्थिति को संभालने के लिए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) को केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली खरीदनी पड़ रही है। वहीं, बिजली की उपलब्धता बनाए रखने के लिए विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को दो से चार घंटे तक के अघोषित बिजली कटों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, सरकारी और निजी क्षेत्र के पांचों थर्मल प्लांटों की कुल बिजली उत्पादन क्षमता 5680 मेगावाट है, लेकिन छह यूनिट बंद होने के कारण उत्पादन घटकर 2471 मेगावाट रह गया है। इस तरह करीब 3209 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता फिलहाल प्रभावित है। थर्मल प्लांटों के कई यूनिटों में तकनीकी खराबी आने के अलावा कुछ यूनिटों को सालाना रखरखाव के लिए बंद किया गया है।

वीरवार दोपहर तीन बजे पंजाब में बिजली की मांग 8002 मेगावाट दर्ज की गई, जबकि राज्य के थर्मल प्लांटों से केवल 2928 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा था। मांग और उत्पादन के बीच बड़े अंतर को पूरा करने के लिए पावरकॉम को केंद्रीय सेक्टर से 5000 मेगावाट से अधिक बिजली खरीदनी पड़ी। बिजली उत्पादन में कमी के चलते प्रदेश में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखना चुनौती बना हुआ है।

रोपड़ थर्मल प्लांट के चीफ इंजीनियर सत प्रकाश सिंह ने बताया कि प्लांट के चार यूनिटों में से एक यूनिट को वार्षिक रखरखाव के कारण बंद रखा गया है। वहीं, पावरकॉम के डायरेक्टर जनरेशन इंजीनियर पुनरदीप सिंह बराड़ ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते रोपड़ थर्मल प्लांट के दो और गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट का एक यूनिट बंद है। इन तीन यूनिटों के बंद होने से करीब 690 मेगावाट बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है।

इंजीनियर पुनरदीप सिंह बराड़ ने स्पष्ट किया कि थर्मल प्लांटों में कोयले की कोई कमी नहीं है। सभी प्लांटों में अगले 20 से 30 दिनों तक बिजली उत्पादन के लिए पर्याप्त कोयला उपलब्ध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़े यूनिटों को अगले दो दिनों में दोबारा चालू कर दिया जाएगा, जिसके बाद बिजली उत्पादन की स्थिति में सुधार होगा।

उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम में बिजली की मांग अपेक्षाकृत कम रहती है। इसी अवधि का उपयोग थर्मल प्लांटों के वार्षिक रखरखाव और जरूरी मरम्मत कार्यों के लिए किया जाता है। हालांकि, फिलहाल एक साथ कई यूनिट बंद होने से बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है और पावरकॉम को मांग पूरी करने के लिए केंद्रीय पूल पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

गन्ना आंदोलन के बीच कृषि मंत्री की किसानों से अपील, कहा- धरना दें लेकिन शुगर मिल चलने दें

Summer express/यमुनानगर, परवेज खाना: यमुनानगर में गन्ने के रेट को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने के भाव की मांग को लेकर किसान पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे हैं। वहीं, सरकार की ओर से 430 रुपये प्रति क्विंटल भाव निर्धारित किया गया है। इस...

हाटी समुदाय के छह दशक लंबे संघर्ष को मिली सफलता,जयराम ठाकुर ने उच्च न्यायालय के फैसले का किया स्वागत

Summer express/मंडी, धर्मवीर: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने के खिलाफ दायर याचिकाओं को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने इस फैसले को हाटी समुदाय के छह दशक लंबे संघर्ष की बड़ी जीत बताते हुए समस्त समुदाय...

गुरुग्राम में यूथ कांग्रेस का हंगामा, पुलिस बस पर चढ़े कार्यकर्ता; हिरासत में लिए गए साथियों को छुड़ाया

Summer express/गुरुग्राम। मेटा (Meta) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को गुरुग्राम पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को अपनी बस में बैठा लिया, लेकिन इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा देखने को मिला। हिरासत में लिए गए अपने साथियों को छुड़ाने के लिए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस...

गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें, सीएम सैनी ने प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण कम करने के लिए सरकार का बताया बड़ा कदम

Summer express/गुरुग्राम-:मिलेनियम सिटी गुरुग्राम को सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर सड़कों पर रवाना किया। इसके साथ ही सेक्टर-48 में नए इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर...

प्राकृतिक खेती से घटेगी किसानों की लागत, बढ़ेगा उत्पादन, गंभीर बीमारियों का खतरा भी होगा कम: आचार्य देवव्रत

Summer express/शिमला, संजू। गुजरात के राज्यपाल एवं हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती के जनक आचार्य देवव्रत ने प्राकृतिक खेती को समय की जरूरत बताते हुए देश के किसानों से इसे अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्राकृतिक खेती की अहम भूमिका रहेगी। इससे न केवल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.