Summer express/सोलन। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार, 28 नवंबर, 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, सोलन द्वारा विद्युत लाइनों एवं उपकरणों के आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने बताया कि 28 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान मधुबन कॉलोनी, कोटलानाला, ऑफिसर्स कॉलोनी, साहनी परिसर, ठोडो मैदान, लक्कड़ बाजार, राजगढ़ मार्ग, नगर निगम क्षेत्र, डांग परिसर और सर्कुलर रोड सहित कई इलाकों में बिजली नहीं आएगी।
इसके अतिरिक्त रेनॉल्ट शोरूम, जवाहर पार्क, शिवा अस्पताल, नवजीवन अस्पताल, जी-स्क्वेयर मॉल, हरि मंदिर और धोबी घाट सहित आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।विद्युत बोर्ड ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण बिजली कटौती की निर्धारित तिथि और समय में बदलाव भी किया जा सकता है।