Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में डेयरी पर छापा: 700 किलो पनीर नष्ट, रिफाइंड पाम ऑयल से बनाया जा रहा था पनीर

Summer express, कैथल, (बलिंदर कुमार)। कैथल में मिलावटखोरी के खिलाफ पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव ड्योढखेड़ी स्थित श्री श्याम डेयरी पर छापेमारी की। इस दौरान टीम को डेयरी में करीब 700 किलोग्राम पनीर और पनीर बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा रिफाइंड पाम ऑयल मिला। जांच के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर के सैंपल लेने के उपरांत करीब 700 किलोग्राम पनीर को मौके पर ही नष्ट करवा दिया। जांच में यह भी सामने आया कि डेयरी में तैयार किया जा रहा पनीर चंडीगढ़ में सप्लाई किया जाता था।

पुलिस के अनुसार, एंटी नारकोटिक सेल कैथल और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने 26 नवंबर की रात करीब 11:55 बजे डेयरी पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मैन्युफैक्चरिंग स्थल से रिफाइंड पाम ऑयल के 15-15 किलोग्राम के छह डिब्बे बरामद हुए। मौके पर डेयरी मालिक सुमित कुमार निवासी गांव किशनमोर भी मौजूद था। जांच के दौरान पता चला कि डेयरी में पनीर तैयार करने के लिए रिफाइंड पाम ऑयल का इस्तेमाल किया जा रहा था।

खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के निर्धारित नियमों के तहत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभागीय टीम ने पनीर के नमूने लिए और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पूरी खेप को नष्ट करवा दिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व एंटी नारकोटिक सेल कैथल के प्रभारी एसआई प्रदीप ने किया। टीम में एएसआई अनिल कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक शर्मा भी शामिल रहे।

प्रशासन की इस कार्रवाई को मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान का हिस्सा बताया गया है। विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

गाय-भैंस के बीच बरबरी बकरियों का जलवा, करनाल के सोनू पाल ने बदली पशुपालन की तस्वीर

10 बकरियों से शुरू हुआ सफर पहुंचा 200 के करीब, एनडीआरआई की प्रतियोगिता में बकरे ने जीता पहला और बकरी ने दूसरा पुरस्कार Summer express/राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:हरियाणा की पहचान अब तक दूध देने वाली गायों और भैंसों से रही है, लेकिन बदलते दौर में बकरी पालन भी ग्रामीण युवाओं के लिए कमाई और...

मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ दिल्ली में गरजेंगे हिमाचल के चार हजार मजदूर, 1-2 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय प्रदर्शन

Summer express/हमीरपुर, अरविंद। केंद्र सरकार की मजदूर और कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ हिमाचल के करीब चार हजार मजदूर दिल्ली कूच करेंगे। भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) के राष्ट्रीय आह्वान पर 1 और 2 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से हजारों मजदूर भाग लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज...

हिमाचल में बढ़ सकती हैं विधानसभा सीटें, परिसीमन से दूरदराज के क्षेत्रों को मिलेगी नई आवाज : सुधीर शर्मा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में संभावित परिसीमन को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने परिसीमन का समर्थन करते हुए कहा है कि इससे प्रदेश में जनप्रतिनिधित्व मजबूत होगा और दुर्गम क्षेत्रों की जनता की समस्याओं को विधानसभा और संसद में प्रभावी ढंग से उठाने का अवसर...

गन्ना आंदोलन के बीच कृषि मंत्री की किसानों से अपील, कहा- धरना दें लेकिन शुगर मिल चलने दें

Summer express/यमुनानगर, परवेज खाना: यमुनानगर में गन्ने के रेट को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने के भाव की मांग को लेकर किसान पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे हैं। वहीं, सरकार की ओर से 430 रुपये प्रति क्विंटल भाव निर्धारित किया गया है। इस...

हाटी समुदाय के छह दशक लंबे संघर्ष को मिली सफलता,जयराम ठाकुर ने उच्च न्यायालय के फैसले का किया स्वागत

Summer express/मंडी, धर्मवीर: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने के खिलाफ दायर याचिकाओं को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने इस फैसले को हाटी समुदाय के छह दशक लंबे संघर्ष की बड़ी जीत बताते हुए समस्त समुदाय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.