Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में INLD-BJP का गुप्त गठबंधन, सर्वमित्र बोले बोरियों में बंटा पैसा

सिरसा |  रानिया से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सर्वमित्र कंबोज ने एक बार फिर इनैलो और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि रानिया विधानसभा चुनाव में INLD और भाजपा ने मिलकर “गुप्त गठबंधन” के तहत पूरा चुनावी खेल खेला। प्रेस वार्ता में कंबोज ने कहा कि चुनाव के दौरान सत्ता और पैसे का खुला दुरुपयोग किया गया, फिर भी उन्होंने बेबाकी से चुनाव लड़ा और मुकाबला इतना कड़ा कर दिया कि इनैलो के अनुमानित 40 हजार की बढ़त सिर्फ 4 हजार पर सिमट गई।

कंबोज ने आरोप लगाया कि सिरसा जिले में कांग्रेस को हराने के लिए डमी उम्मीदवार उतारे गए और पैसों से वोट खरीदे गए। उन्होंने कहा कि भाजपा और INLD की साठगांठ अब किसी से छिपी नहीं रही, यहां तक कि गोपाल कांडा तक ने इसे उजागर कर दिया है।

अगर वहम दूर करना है तो इस्तीफा देकर मैदान में आएं”

कंबोज ने विधायक अर्जुन चौटाला की उस चुनौती का जवाब भी दिया जिसमें चौटाला ने कहा था कि वह इस्तीफा देने को तैयार हैं। इस पर कंबोज ने पलटवार किया—”बहुत बढ़िया! इस्तीफा दीजिए और दोबारा मैदान में आइए, फिर जनता बताएगी कि वहम किसका था।”

देवीलाल के नाम पर राजनीति का आरोप

कंबोज ने इनैलो पर देवीलाल के नाम का “राजनीतिक दुरुपयोग” करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चार पीढ़ियों से एक ही परिवार चुनाव लड़ रहा है और एक महीने पहले आए एक प्रत्याशी ने पूरी सियासत को हिला कर रख दिया।

गठबंधन के सबूत के तौर पर पेश की गई तस्वीरें

कंबोज ने अभय चौटाला और कर्ण चौटाला की पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ सामने आई तस्वीरों को INLD-भाजपा गठबंधन का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद सामने आईं ये तस्वीरें बताती हैं कि पर्दे के पीछे क्या चल रहा था।

सलाहकारों को बदलें अर्जुन चौटाला

सर्वमित्र ने अर्जुन चौटाला पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें सबसे पहले अपने सलाहकार बदलने चाहिए, जो उन्हें गलत जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने ससुराल से वोट दिलवाने के आरोप को भी सिरे से खारिज कर दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.