Facebook-f Youtube X-twitter

भरत अरुण बने लखनऊ सुपर जायंट्स के नए गेंदबाजी कोच.. आधिकारिक घोषणा जल्द

30 July, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व प्रमुख गेंदबाजी कोच भरत अरुण अब लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से जुड़ गए हैं। हालांकि इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन फ्रेंचाइजी से जुड़े एक करीबी सूत्र ने पुष्टि की है कि अरुण पहले ही टीम के साथ शामिल हो चुके हैं और जल्द ही इसको लेकर औपचारिक बयान सामने आएगा।

भरत अरुण इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से जुड़े थे, लेकिन आईपीएल 2025 में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन (आठवें स्थान) के बाद फ्रेंचाइजी ने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करने का फैसला लिया। वहीं, एलएसजी ने भी पिछले सीजन में सातवां स्थान हासिल करने के बाद सहयोगी स्टाफ में बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

भारतीय गेंदबाजी में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले भरत अरुण को रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत कुशल माना जाता है। वह युवा और प्रतिभाशाली तेज गेंदबाजों को तराशने में माहिर हैं।इस बीच, टीम के ‘मेंटोर’ जहीर खान के साथ अनुबंध विस्तार को लेकर अभी कोई स्पष्टता नहीं है। उनका अनुबंध एक वर्ष के लिए था, और अब उनके भविष्य को लेकर निर्णय लिया जाना बाकी है। यही स्थिति मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के साथ भी है, जो पिछले दो सत्रों से टीम के साथ जुड़े हुए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.