Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में लॉटरी को लेकर सियासत गरमाई.. भाजपा ने साधा सरकार पर निशाना

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा लॉटरी फिर शुरू करने के फैसले पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इसे बेरोजगारों के साथ मज़ाक बताते हुए सरकार पर कड़ा हमला बोला।

 शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों के दौरान एक लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया था, लेकिन अब युवाओं को नौकरी देने के बजाय लॉटरी बेचने की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने तंज कसा कि यह “सुक्खू सरकार की लॉटरी है, जो लगेगी ही लगेगी।बिंदल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशे को बढ़ावा दिया जा रहा है। पहले शराब, फिर चिट्टा और अब लॉटरी का नशा युवाओं को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार भांग को वैध करने की भी तैयारी कर रही है। साथ ही तीन साल में एक भी सरकारी भर्ती न होने का आरोप लगाया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 1999 में प्रेम कुमार धूमल सरकार ने लॉटरी पर रोक लगाई थी, जिसे बाद में वीरभद्र सिंह सरकार ने भी जारी रखा। यदि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो यह योजना दोबारा बंद की जाएगी।डॉ. बिंदल ने यह भी कहा कि हाल की आपदा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल को 7513 करोड़ रुपये की राहत राशि दी है। लेकिन कांग्रेस सरकार ने 2023 में घोषित पैकेज का कितना लाभ प्रभावितों तक पहुंचा, यह आज तक स्पष्ट नहीं है।उन्होंने मंडी में सरकार द्वारा विपक्षी कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए कथित झूठे मुकदमों को भी तानाशाही करार दिया। बिंदल ने एलान किया कि भाजपा 6 अगस्त को मंडी में बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी और अगर सत्ता में आई तो कांग्रेस सरकार में बंद किए गए संस्थानों को फिर से खोला जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.