मोहाली | आय से अधिक संपत्ति के केस में गिरफ्तार पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की नियमित ज़मानत याचिका पर आज मोहाली की अदालत में सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं। कोर्ट ने बहस पूरी होने के बाद फ़िलहाल कोई निर्णय नहीं सुनाया और फैसला 4 अगस्त के लिए सुरक्षित रख लिया है।
बता दें कि बिक्रम सिंह मजीठिया को कुछ समय पहले विजिलेंस ब्यूरो ने अमृतसर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आय से अधिक संपत्ति बनाई है। गिरफ्तारी के बाद से वे नाभा जेल में बंद हैं। अब नजरें 4 अगस्त पर टिकी हैं, जब अदालत इस मामले में ज़मानत पर अंतिम फैसला सुनाएगी।