Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जन्मदिन पर सुधीर शर्मा ने बांटी 60 लाख की मदद.. आपदा प्रभावित परिवारों को दी राहत

Dharamshala, 1 August

हिमाचल की सियासत के मिस्टर कूल और धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा 53 वर्ष के हो गए हैं। अपने जन्मदिन से एक दिन पहले उन्होंने एक बार फिर समाजसेवा का ऐसा संदेश दिया जिसे आमजन से लेकर नेता तक याद रखेंगे।

शुक्रवार को धर्मशाला में सादगीपूर्ण तरीके से जन्मदिन मनाते हुए सुधीर शर्मा ने लगभग 100 जरूरतमंद परिवारों को 60 लाख से अधिक की आर्थिक मदद प्रदान की।

  • 30 परिवारों को पक्का मकान बनाने हेतु 45 लाख
  • 66 से ज्यादा परिवारों को मकान की मरम्मत के लिए 12.70 लाख
  • 11 परिवारों को फौरी राहत के तौर पर 2 लाख रुपए

कुल 59.70 लाख रुपए की राशि वितरित की गई।

सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में आपदाओं से प्रभावित लोगों को घर मिलना चाहिए और यही उनका सपना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार आपदा राहत के मुद्दे पर संवेदनशील नहीं है और लोग कल्याण विभाग के चक्कर काटकर थक चुके हैं।सुधीर शर्मा ने कहा कि हमारा हिमाचल बड़ी आपदा झेल रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार को जनता की परवाह नहीं है। जनता की सेवा के लिए सरकार में होना जरूरी नहीं। सच्ची भावना होनी चाहिए, जो मौजूदा सरकार में नहीं दिखती।”कल सिराज में भी वे आपदा प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...

इंजेक्शन और नशीली दवाइयों के साथ कमरे में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज मानी जा रही वजह

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के गणई गांव में एक युवक का शव कमरे से बरामद हुआ है। शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाएं भी मिली हैं जिससे यही आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की...

कांग्रेस सरकार पर अनुराग ठाकुर का निशाना, कहा- जनता की नहीं, सत्ता सुख की चिंता

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल सत्ता का सुख भोगने में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार को आम लोगों के सुख-दुख से कोई सरोकार...

मुख्यमंत्री को नही कार्यकर्ताओ की कद्र,मिलने से भाग जाते है ,2027 में नही मिलेंगे कार्यकर्ता- हर्ष महाजन

Summer express/शिमला, संजू -: नीरज भारती द्वारा सोशल मीडिया पर अपनी सरकार और मुख्यमंत्री पर लगाए आरोपो पर सांसद हर्ष महाजन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पर निशाना साधा है और मुख्यमंत्री पर कार्यकर्ताओं की कद्र न करने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब स्थिति की झाड़ियां अलग नहीं शुरू हो जाएगी।...

नीरज भारती और वकील विनय शर्मा का सोशल मीडिया अकाउंट बंद होना गंभीर मामला,मुख्यमंत्री दें स्पष्टीकरण :सुधीर शर्मा

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने पूर्व सीपीएस एवं कृषि मंत्री प्रो. चौधरी चंद्र कुमार के पुत्र नीरज भारती और हिमाचल हाईकोर्ट के अधिवक्ता विनय शर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट बंद होने के मामले को गंभीर बताते हुए प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.