Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस की बौखलाहट के कारण जनता को किया जा रहा भ्रमित : रणबीर गंगवा

Summer express, अंकुर कपूर, चंडीगढ़। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वह वरिष्ठ नेता हैं और उनका सम्मान करते हैं, लेकिन जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, वह उचित नहीं है। गंगवा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से इसी तरह की बयानबाजी करवा रहे हैं।

गंगवा ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय तक देश और प्रदेश में सत्ता में रही, लेकिन अब जनता ने उसे नकार दिया है। इसी कारण विपक्ष बौखलाहट में है और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया देश में पहली बार नहीं हो रही है। उनके अनुसार, देश में 12 बार एसआईआर हो चुका है, जिनमें से 10 बार कांग्रेस के शासनकाल में हुआ।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूचियों में दोहरे नामों और मृत व्यक्तियों के नामों की जांच की जाती है। उन्होंने निर्वाचन आयोग को स्वतंत्र संस्था बताते हुए कहा कि वह किसी सरकार के आदेश पर काम नहीं करता। गंगवा ने कांग्रेस पर इस प्रक्रिया को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

उन्होंने वर्ष 2024 के हरियाणा लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी कांग्रेस ने भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने पर संविधान को खतरा होने की बात कहकर लोगों में आशंका पैदा करने की कोशिश की थी। गंगवा के अनुसार, अब भी विपक्ष इसी तरह की बयानबाजी कर रहा है।

एक नवंबर को होने वाली कांग्रेस की रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए गंगवा ने कहा कि त्योहारों के मौसम में व्यापारियों को अपने कारोबार पर असर पड़ने की चिंता है। उन्होंने कहा कि रैली के कारण बाजारों में व्यापार प्रभावित हो सकता है। साथ ही, उन्होंने 1984 में सिखों के खिलाफ हुई हिंसा का उल्लेख करते हुए सवाल उठाया कि कांग्रेस ने रैली के लिए एक नवंबर की तारीख ही क्यों चुनी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करवाचौथ पर धाटू पहनकर झूमीं महिलाएं, पहाड़ी संस्कृति के रंग में सजा समारोह

गीत-संगीत और मेहंदी के बीच मनाया त्योहार, शिमला शहर, ग्रामीण और कसुम्पटी की महिलाओं ने लिया हिस्सा Summer express/शिमला, संजू -: करवाचौथ के अवसर पर राजधानी शिमला में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और पहाड़ी संस्कृति के रंगों के साथ त्योहार मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष केशव चौहान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिमला शहर, शिमला ग्रामीण और...

SIR और मतदाता सूची को लेकर अर्चना गुप्ता का कांग्रेस पर निशाना, 5 नवंबर को करनाल आएंगे अमित शाह

Summer experience,अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला पहुंचीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटने के पीछे मृत मतदाता, दूसरे स्थानों पर जा चुके लोग, दोहरी प्रविष्टियां और सत्यापन के दौरान नहीं मिल पाने वाले मतदाताओं जैसे...

कांग्रेस की बौखलाहट के कारण जनता को किया जा रहा भ्रमित : रणबीर गंगवा

Summer express, अंकुर कपूर, चंडीगढ़। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वह वरिष्ठ नेता हैं और उनका सम्मान करते हैं, लेकिन जिस तरह...

चुराह की तीन पंचायतें नशे के लिहाज से अति संवेदनशील, जागरूकता कमेटियों का गठन

चम्बा, मंजूर पठान -: चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र में नशे के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने तीन पंचायतों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा है। इनमें लेसवीं, भराड़ा और टिकरीगढ़ पंचायत शामिल हैं। इन पंचायतों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विशेष कमेटियों का गठन किया...

भाजपा प्रदेश में करेगी लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा -कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला

Summer express/शिमला/संजू -:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला। बिंदल ने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन देश में अराजकता का माहौल बनाकर केंद्र सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनावों में जनता द्वारा नकारे जाने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.