Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल: पंचकूला में पूरा हुआ कटिंग-टेलरिंग प्रशिक्षण बैच

Panchkula, 1 August

फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफपीएआई) के मौली जागरां परिसर में प्रयोग फाउंडेशन और रोटरी क्लब ऑफ पंचकूला द्वारा संचालित कटिंग-टेलरिंग प्रशिक्षण केंद्र का पहला बैच पूरा हुआ। इस अवसर पर 14 युवतियों को छह माह का प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

रोटरी क्लब ऑफ पंचकूला के अध्यक्ष विनेश भाटिया ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग बेहद आवश्यक है, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने बताया कि क्लब सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से ऐसे प्रयासों को निरंतर प्रोत्साहित करता है।

क्लब के सचिव पंकज कांसल ने कहा कि इस केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास के जरिए आत्मनिर्भर बनाना है। वहीं, प्रयोग फाउंडेशन की प्रोजेक्ट इंचार्ज शिवांगी बंसल ने बताया कि संस्था “सपनों से निपुणता तक” प्रोजेक्ट के अंतर्गत महिलाओं को टेलरिंग के साथ-साथ मोमबत्ती और दीये बनाने का प्रशिक्षण भी दे रही है।

प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि इस पहल से अब तक लगभग दो दर्जन महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। उन्होंने रोटरी क्लब और एफपीएआई का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर रोटेरियन प्रवीन गोयल (पूर्व अध्यक्ष), सुरेश शर्मा, अध्यापिका सुमन और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.