Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला एयरपोर्ट उड़ान को तैयार, राजनाथ-सैनी देंगे उड़ान को हरी झंडी

चंडीगढ़ |  अंबाला छावनी एयरपोर्ट का इंतजार अब खत्म होने वाला है। अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार हुआ, तो अगस्त महीने के भीतर यहां से हवाई उड़ानें शुरू हो जाएंगी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए अपनी सहमति दे दी है, वहीं हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से भी शुभारंभ के लिए समय मांगा है।

अनिल विज ने जानकारी दी कि अंबाला से अयोध्या, लखनऊ, जम्मू और श्रीनगर के लिए हवाई सेवाएं शुरुआती चरण में शुरू की जाएंगी। एयरपोर्ट पर नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारी और स्टाफ पहले ही तैनात किए जा चुके हैं, और एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार है।

एयरपोर्ट के पीछे राजनाथ सिंह की भूमिका

विज ने बताया कि एयरपोर्ट सेना की जमीन पर बना है और यह केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की विशेष पहल पर संभव हो पाया। इसी कारण उन्होंने अनुरोध किया है कि उद्घाटन भी राजनाथ सिंह ही करें। उद्घाटन समारोह 15 अगस्त के आसपास आयोजित किए जाने की योजना है, जिसके लिए मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री दोनों से तारीख तय करने को कहा गया है।

अंबाला को मिलेगी नई उड़ान

विज ने कहा कि अंबाला छावनी रेलवे, सड़क और औद्योगिक नेटवर्क के लिहाज से रणनीतिक रूप से बेहद मजबूत है। यह पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों से सीधा जुड़ा है, जिससे एयरपोर्ट की सफलता की पूरी संभावना है।

कार्गो सेवा की तैयारी भी शुरू

अनिल विज ने बताया कि अंबाला से कार्गो सेवा शुरू करने की मांग पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखा है। अंबाला की कपड़ा मंडी, साइंस उपकरण उद्योग, साहा के उद्योगों और हिमाचल के फलों जैसे सेब आदि के लिए यह एयरपोर्ट निकटतम और सुविधाजनक रहेगा।

तीन एयरलाइंस को मिली हरी झंडी

विज ने कहा कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पहले ही तीन एयरलाइनों को अंबाला से उड़ानें संचालित करने की अनुमति दे दी है। इससे न केवल स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

Summer express ऊना, राकेश-: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं...

भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को झटका, करोड़ों के प्लॉट मामले में अग्रिम जमानत खारिज

Summer express चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में गुरुग्राम की अदालत से राहत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यशविंदर पॉल सिंह की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला मृत व्यक्ति के नाम पर कथित फर्जी...

रक्षाबंधन पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने स्वच्छता सेनानी और अस्पताल कर्मियों से बंधवाई राखी

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अंबाला में भाई-बहन के प्रेम और सम्मान की भावना से जुड़ा भावुक दृश्य देखने को मिला। हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने रविवार सुबह अंबाला शहर नगर निगम और नागरिक अस्पताल पहुंचकर स्वच्छता सेनानी बहनों तथा अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों से राखी बंधवाई।...

सीएम सैनी के मेवात दौरे से पहले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट  

Summer express , नूंह | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मेवात दौरे से पहले नूंह जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुबीन खान तेडिया को पुलिस-प्रशासन ने कथित तौर पर हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि जिला युवा कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध जताने की तैयारी...

हरियाणा विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस के आठ विधायक निलंबित, सीएम नायब ने किया पलटवार  

summer express ,चंडीगढ़ (अंकर कपूर)। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे और सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के साथ हुई। सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए सदन के अंदर भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.