Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत की सीमा पर खतरे की आहट? पाक-बांग्लादेश डील से बढ़ा अलर्ट

नई दिल्ली | भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बेहद गंभीर खुलासा किया है। खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान और बांग्लादेश की वायु सेनाएं एक गुप्त रक्षा साझेदारी को अंतिम रूप देने की तैयारी में हैं। इंटरसेप्ट की गई बातचीत से संकेत मिला है कि दोनों देश एयरक्राफ्ट और ड्रोन तकनीक को साझा करने के साथ-साथ सामरिक सैन्य डेटा लिंकिंग जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में भी मिलकर काम करने की योजना बना रहे हैं।

PAF-BAF की गोपनीय बैठकें, चीन की भूमिका अहम\

रिपोर्ट के अनुसार, 15 से 19 अप्रैल के बीच इस्लामाबाद और ढाका के रक्षा अधिकारियों के बीच हुई बातचीत में मानव रहित मिशन ट्रेनर (MUMT-UMT) और मॉड्यूलर एयर सिस्टम के संयुक्त विकास पर चर्चा हुई। इस साझेदारी में चीन की भी भागीदारी मानी जा रही है, जो पाकिस्तान के जरिए बांग्लादेश को उन्नत ड्रोन तकनीक मुहैया करा सकता है।

भारत के लिए क्यों खतरनाक है ये गठजोड़?

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह कदम भारत की पूर्वी वायु सीमा के लिए नई चिंता खड़ी कर सकता है। सामरिक एयर डेटा लिंक सिस्टम से बांग्लादेश को न केवल अपनी क्षमताओं को अपग्रेड करने में मदद मिलेगी, बल्कि वह अन्य देशों के साथ युद्ध स्तर पर तालमेल भी बना सकेगा।

स्पेस, साइबर और AR/VR तकनीक में भी सहयोग

सूत्रों के मुताबिक दोनों देश मिलकर AR/VR आधारित फ्लाइट सिमुलेशन, ड्रोन रोधी सिस्टम और सैटेलाइट-आधारित निगरानी (ISR) तकनीक पर भी काम कर रहे हैं। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की संभावित भागीदारी भी इस क्षेत्र में देखी जा रही है।

ढाका में सत्ता परिवर्तन की साजिश?

सबसे चौंकाने वाली जानकारी यह है कि पाकिस्तानी एजेंसियां बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन की साजिश भी रच रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के कुछ रिटायर्ड ISI अफसर ढाका में पाक डिफेंस विंग के साथ मिलकर राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन को हटाने की योजना बना रहे हैं और किसी सैन्य समर्थक चेहरे को सत्ता में लाना चाहते हैं।

भारत के लिए अग्निपरीक्षा?

अगर यह साझेदारी परवान चढ़ती है, तो भारत को पश्चिमी मोर्चे के साथ-साथ पूर्वी सीमा पर भी कड़ी रणनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी और कूटनीतिक प्रतिक्रिया बेहद अहम होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को झटका, करोड़ों के प्लॉट मामले में अग्रिम जमानत खारिज

Summer express चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में गुरुग्राम की अदालत से राहत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यशविंदर पॉल सिंह की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला मृत व्यक्ति के नाम पर कथित फर्जी...

रक्षाबंधन पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने स्वच्छता सेनानी और अस्पताल कर्मियों से बंधवाई राखी

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अंबाला में भाई-बहन के प्रेम और सम्मान की भावना से जुड़ा भावुक दृश्य देखने को मिला। हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने रविवार सुबह अंबाला शहर नगर निगम और नागरिक अस्पताल पहुंचकर स्वच्छता सेनानी बहनों तथा अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों से राखी बंधवाई।...

सीएम सैनी के मेवात दौरे से पहले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट  

Summer express , नूंह | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मेवात दौरे से पहले नूंह जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुबीन खान तेडिया को पुलिस-प्रशासन ने कथित तौर पर हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि जिला युवा कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध जताने की तैयारी...

हरियाणा विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस के आठ विधायक निलंबित, सीएम नायब ने किया पलटवार  

summer express ,चंडीगढ़ (अंकर कपूर)। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे और सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के साथ हुई। सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए सदन के अंदर भी...

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.