4 August, 2025
हिमाचल प्रदेश में इस साल अगस्त महीने में सामान्य से अधिक बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर थमने की संभावना नहीं है और 10 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।
बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा दर्ज की गई। कसौली में सबसे अधिक 82.0 मिमी, नयनादेवी में 62.6 मिमी और शिमला में 22.8 मिमी बारिश हुई। अगस्त के पहले चार दिनों में कुल्लू जिले में सामान्य से 150% अधिक वर्षा दर्ज की गई है।मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि अगस्त महीने में अब तक राज्य में औसत से 34% ज्यादा बारिश हुई है, जबकि किन्नौर में यह आंकड़ा 125% अधिक है। 1 जून से अब तक पूरे राज्य में 11% अधिक वर्षा दर्ज की गई है।प्रदेश के मैदानी इलाकों में खराब विजिबिलिटी को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।