Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में बारिश का कहर जारी: 1600 करोड़ से अधिक का नुकसान, 600 से ज्यादा सड़कें बंद

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीते दो दिनों से हो रही मूसलधार बारिश के कारण प्रदेश में 4 राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 613 सड़कों पर यातायात ठप है। जगह-जगह भूस्खलन और पेड़ों के गिरने की घटनाओं ने हालात और गंभीर बना दिए हैं।

1491 बिजली ट्रांसफार्मर और 265 जल योजनाएं भी ठप पड़ी हैं, जबकि 448 घर पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं। अब तक 194 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने जानकारी दी कि भारी बारिश से अब तक प्रदेश को 1600 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हो चुका है। उन्होंने बताया कि कृषि और बागवानी के नुकसान का आंकलन अभी जारी है, इसलिए नुकसान का कुल आंकड़ा और बढ़ सकता है।उन्होंने कहा कि “नदी-नालों के किनारे निर्माण कार्यों पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है क्योंकि सबसे अधिक क्षति इन्हीं क्षेत्रों में हो रही है।” इसके साथ ही उन्होंने उत्तरकाशी के खीर गंगा में बादल फटने से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया।

कई उपमंडलों में आज शिक्षण संस्थान बंद

बारिश की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के कई उपमंडलों में आज शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। शिमला जिले के ठियोग, चौपाल, रामपुर, सुन्‍नी, जुब्बल, कुमारसैन और डोडरा-कवार में आज स्कूल-कॉलेज बंद हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सावधानी बरतने और नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.