Facebook-f Youtube X-twitter

PGGCG-11 में चला “तिरंगा और हरियाली” अभियान, छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Chandigarh, 7 August

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर-11, चंडीगढ़ में जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन के सहयोग से “हर घर तिरंगा – हर घर पौधा” अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस प्रेरणादायक कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. रमा अरोड़ा के मार्गदर्शन में और डॉ. सलिल शर्मा के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भारतीय वायुसेना के पूर्व फ्लाइट इंजीनियर और पर्यावरण सेवक प्रभु नाथ शाही, जो फाउंडेशन के संस्थापक भी हैं।करीब 150 छात्राओं की सक्रिय भागीदारी के साथ यह आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे “विकसित भारत अभियान” के तहत छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन हेतु प्रेरित किया गया।

अभियान की शुरुआत प्रभु नाथ शाही द्वारा डॉ. सलिल शर्मा को चंदन का पौधा और तिरंगा भेंट कर की गई, जो देशभक्ति और प्रकृति प्रेम का प्रतीक था।अपने उद्बोधन में शाही ने कहा, “पर्यावरण की सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। पौधरोपण भविष्य के लिए निवेश है।” उन्होंने “हमारा पर्यावरण, हमारा भगवान” और “हमारा काम, धरती माता के नाम” जैसे नारों के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पर्यावरणीय चुनौतियों, पौधरोपण की आवश्यकता और नागरिक जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। छात्राओं के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और अंत में सभी ने “हर घर पौधा” लगाने का संकल्प लिया।इस आयोजन को सफल बनाने में निष्ठा और संदीपना का विशेष योगदान रहा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना में बिजली विभाग की लापरवाही उजागर, बिना सुरक्षा उपकरण खंभों पर चढ़ रहे कर्मचारी

Summer express, लुधियाना | पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की मॉडल टाउन डिवीजन एक बार फिर गंभीर लापरवाही को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। मामला विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ा है, जहां उन्हें बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खतरनाक हालात में काम करने के लिए मजबूर किया...

इंदौर में युवक की हत्या का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, चार गिरफ्तार

Summer express, इंदौर |इंदौर में युवक नवीन पाटीदार की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता...

मुंबई में ‘फल चोर’ गैंग का पर्दाफाश, कांदिवली से चोरी कर मीरा रोड में बेचता था माल

Summer express, मुंबई |मुंबई पुलिस ने एक अनोखे चोरी के मामले का खुलासा करते हुए ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कांदिवली पूर्व इलाके की सड़क किनारे लगी फलों की दुकानों से महंगे फल चोरी कर उन्हें मीरा रोड में अपने ठेले पर बेचता था। पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया है।...

नासिक TCS धर्मांतरण-उत्पीड़न केस: फरार HR निदा खान गर्भवती, कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका

Summer express,नासिक | महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में कथित जबरन धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले में फरार चल रही एचआर मैनेजर निदा खान को लेकर नया मोड़ सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी की लोकेशन मुंबई में मिलने की बात सामने आई है और उसने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका...

हरियाणा निकाय चुनावों पर रोक की मांग खारिज, 10 मई को मतदान का रास्ता साफ

Summer express,चंडीगढ़ |हरियाणा में आगामी नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर चल रहे विवाद पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कांग्रेस की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें राज्य में निकाय चुनावों पर रोक लगाने और वार्डबंदी प्रक्रिया को दोबारा कराने की मांग की गई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.