Facebook-f Youtube X-twitter

पूर्व सैनिक से 75,500 रुपये की एटीएम धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Dharamshala, 7 August

नगरोटा बगवां में एसबीआई के एटीएम बूथ पर पूर्व सैनिक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एक अज्ञात शातिर व्यक्ति ने कार्ड बदलकर खाते से ₹75,500 की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित लाहला निवासी विजय पाल शर्मा ने नगरोटा बगवां थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।

शर्मा ने बताया कि वह एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण ट्रांजेक्शन नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति मदद के बहाने उनके पास आया और बातचीत के दौरान धोखे से उनका एटीएम कार्ड बदल कर वहां से निकल गया।कुछ देर बाद जब विजय पाल शर्मा को संदेह हुआ, तो उन्होंने तुरंत अपने खाते की जांच की। हैरानी की बात यह रही कि खाते से ₹75,500 की निकासी हो चुकी थी। उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क कर खाता ब्लॉक करवाया और ट्रांजेक्शन डिटेल्स हासिल कीं, जिससे ठगी की पुष्टि हुई।

पीड़ित ने यह भी बताया कि उन्होंने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद नगरोटा बगवां थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस संबंध में एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने कहा,शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान के लिए एटीएम की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नारनौल में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी गुरुग्राम की कार्रवाई में 7 हजार बरामद

Summer express,चंडीगढ़ |हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो , गुरुग्राम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी विभाग, नारनौल में तैनात पटवारी प्रदीप कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जमीन से जुड़े रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी के अनुसार, इस...

टोहाना में गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई : CM फ्लाइंग और फूड सप्लाई विभाग की रेड में अनियमितताएं उजागर

Summer express, फतेहाबाद|हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना स्थित डांगरा रोड पर एक रसोई गैस एजेंसी पर देर रात CM फ्लाइंग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान स्टॉक और रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद एजेंसी को मौके पर ही सील कर दिया गया। जानकारी...

हरियाणा महिला आयोग की सख्ती: गायक मासूम शर्मा को नोटिस, 18 अप्रैल को करनाल में पेश होने के निर्देश

Summer express,करनाल  | हरियाणा राज्य महिला आयोग ने गायक मासूम शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी कर 18 अप्रैल को करनाल में आयोग के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए हैं। मामला एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा और मंच से अभद्र शब्दों के इस्तेमाल से जुड़ा है। महिला...

हरियाणा में कचरे से बनेगी बिजली, पांच शहरों में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की तैयारी

Summer express, फरीदाबाद |हरियाणा सरकार ने कचरा निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत फरीदाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला, करनाल और हिसार में कचरे से बिजली उत्पादन के लिए आधुनिक संयंत्र लगाए जाएंगे। प्रदेश के...

सोनीपत में महिला आयोग की सख्ती: चेयरपर्सन रेणु भाटिया का ठेकों और क्लबों पर छापा

Summer express,सोनीपत |हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने सोनीपत के राई क्षेत्र में स्थित एक प्रमुख यूनिवर्सिटी के आसपास अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए देर रात औचक निरीक्षण किया। खास बात यह रही कि भाटिया खुद कार चलाकर मौके पर पहुंचीं और गांव राठधाना रोड के आसपास संचालित शराब ठेकों और कई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.