Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हथकरघा दिवस पर नाबार्ड ने प्रस्तुत की लाहौल, पांगी और कुल्लू की पारंपरिक बुनाई

Kullu, 7 August

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर कुल्लू के ढालपुर स्थित अटल सदन में नाबार्ड द्वारा एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें लाहौल, पांगी और कुल्लू के पारंपरिक हथकरघा उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और बुनकरों ने भाग लिया और विभिन्न हस्तनिर्मित उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

प्रदर्शनी का शुभारंभ भुट्टीको संस्था की वरिष्ठ पदाधिकारी प्रेमलता ठाकुर द्वारा किया गया। उन्होंने नाबार्ड के प्रयासों की सराहना करते हुए बुनकर समुदाय का उत्साहवर्धन किया।नाबार्ड की महाप्रबंधक अनीता देगी ने जानकारी दी कि संगठन विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बुनकरों, सहकारी समितियों और व्यक्तिगत शिल्पकारों को वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान कर रहा है। ‘व्यापक हथकरघा विकास योजना’ के तहत बुनकरों को डिजाइन, उत्पाद विकास और विपणन में मदद दी जाती है, जबकि ‘ग्रामीण मार्ट योजना’ के माध्यम से उनके लिए विपणन केंद्रों की स्थापना की जाती है।उन्होंने बताया कि प्रदर्शनियों और मेलों में भागीदारी के लिए भी बुनकरों को आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे उन्हें अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिले। साथ ही, नाबार्ड उन्हें बाजार की मांगों के अनुसार डिजाइन और गुणवत्ता में विविधता लाने के लिए भी प्रेरित कर रहा है।

नाबार्ड द्वारा दी जा रही यह प्रशिक्षण और सहायता योजनाएं न केवल परंपरागत हस्तशिल्प को जीवंत बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि इससे स्थानीय बुनकरों की आर्थिकी भी सशक्त हो रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.