Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकार का वादा: हर गांव में सौर ऊर्जा का उजाला

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने हरित ऊर्जा को अपनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वित्त वर्ष 2026-27 तक प्रधानमंत्री ‘सूर्य घर: मुफ्त बिजली’ योजना के तहत 2 लाख से अधिक रूफटॉप सौर संयंत्र लगाने का लक्ष्य तय किया है। इसके साथ ही 31 दिसंबर 2025 तक प्रदेश के सभी सरकारी भवनों को सौर ऊर्जा से रोशन करने की योजना है, जिसके लिए किसी भी तरह की केंद्रीय वित्तीय सहायता नहीं ली जाएगी।

प्रदेश के 4,523 सरकारी भवनों का सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है, जिनमें कुल 122 मेगावाट सौर क्षमता स्थापित की जाएगी। फिलहाल प्रदेश में 30,631 रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाए जा चुके हैं। यह जानकारी मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में दी गई।

बैठक में बताया गया कि कैथल जिले का बालू गांव हरियाणा का पहला ‘आदर्श सौर ग्राम’ बन गया है। इस योजना के तहत हर जिले में एक गांव को पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित किया जाएगा। इन गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट, घरेलू प्रकाश व्यवस्था, सौर जल प्रणालियां और सौर पंप लगाए जा रहे हैं, जिससे 24 घंटे स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध रहेगी। 5,000 से अधिक आबादी वाले गांवों को इसके लिए 1 करोड़ रुपये तक की केंद्रीय वित्तीय सहायता मिलती है।

योजना के अंतर्गत, संयंत्र स्वीकृति के 15 दिन के भीतर केंद्रीय सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के खाते में भेज दी जाती है। साथ ही, राज्य सरकार ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर 1 लाख अंत्योदय परिवारों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता दे रही है, जिससे गरीब परिवारों के लिए सोलर संयंत्र लगवाना आसान हो गया है।

कार्यान्वयन को सुगम बनाने के लिए बिजली निगमों ने एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है और उप-मंडलों में 280 से अधिक समर्पित हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.