14 August, 2025
बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह पहली बार साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के एक स्पेशल डांस नंबर के लिए मेकर्स ने दो बेहतरीन डांसर—मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही—को साइन किया है। दोनों अपनी एनर्जी और स्टाइलिश मूव्स के लिए मशहूर हैं, और दर्शक पहली बार उन्हें एक साथ थिरकते देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।यह पहली दफा नहीं है जब इन दोनों ने आयुष्मान के साथ स्क्रीन शेयर की हो। ‘एन एक्शन हीरो’ में मलाइका अरोड़ा ने ‘आप जैसा कोई’ गाने पर आयुष्मान संग डांस किया था, वहीं नोरा फतेही को उसी फिल्म के ‘जेड़ा नशा’ गाने में उनके साथ देखा गया था।
मलाइका अरोड़ा को आज भी ‘छैंय्या छैंय्या’ और ‘मुन्नी बदनाम हुई’ जैसे सुपरहिट गानों के लिए याद किया जाता है, जबकि नोरा फतेही अपने कई हिट डांस ट्रैक्स के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। ‘थामा’ का निर्देशन आदित्य सरपोतदार कर रहे हैं और फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका निभाएंगे।