Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोदी का दिवाली गिफ्ट: सस्ता होगा बाजार, आसान होगा टैक्स

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा आर्थिक ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिवाली तक “नेक्स्ट जेनरेशन GST रिफॉर्म” लागू होंगे। इस सुधार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों, व्यापारियों और छोटे-मध्यम उद्यमों (MSME) को राहत देना है।

दो स्लैब सिस्टम से बदलेगा टैक्स ढांचा

प्रधानमंत्री के ऐलान के बाद वित्त मंत्रालय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो-स्लैब जीएसटी सिस्टम का प्रस्ताव पेश किया है। अब मौजूदा कई दरों की जगह केवल दो मुख्य स्लैब होंगे—”स्टैंडर्ड स्लैब” और “मेरिट स्लैब”। हालांकि कुछ खास वस्तुओं पर अलग टैक्स दरें जारी रह सकती हैं।

किन्हें मिलेगा सीधा फायदा?

सरकार का दावा है कि इस बदलाव से आम जनता, महिलाएं, छात्र, किसान और मध्यम वर्ग को सीधी राहत मिलेगी। रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं पर टैक्स घटने से ये पहले से सस्ती हो सकती हैं। वहीं MSMEs के लिए टैक्स स्ट्रक्चर आसान होगा जिससे उनकी लागत और कंप्लायंस का झंझट घटेगा।

कारोबारियों को क्या मिलेगा?

वित्त मंत्रालय का कहना है कि नया सरल ढांचा उद्योग जगत में भरोसा बढ़ाएगा। कारोबारी बिना टैक्स की जटिलताओं के बेहतर योजना बना पाएंगे। इससे भारत को “Ease of Doing Business” में मजबूती मिलेगी और निवेश का माहौल सुधरेगा।

दिवाली तक असर दिखेगा

जीएसटी सुधारों का प्रस्ताव जीएसटी परिषद की मंत्रिसमूह समिति को भेजा गया है। समिति की सिफारिशों के बाद अंतिम फैसला होगा। अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा तो दिवाली तक नया सिस्टम लागू कर दिया जाएगा।

क्या सस्ती होंगी ये चीजें?

नई प्रणाली लागू होते ही खाने-पीने के सामान, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और जरूरी सेवाओं पर टैक्स दरें घट सकती हैं। इससे आम उपभोक्ता को राहत और अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

Summer express/शिमला,संजू -:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध...

अरुणाचल में बादल फटने से तबाही, पोटिन क्षेत्र अब भी राज्य के बाकी हिस्सों से कटा

summer express, ईटानगर | अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर जिले का पोटिन क्षेत्र 24 जून को हुई मूसलाधार बारिश, बादल फटने और उसके बाद आई विनाशकारी बाढ़ के कारण अब भी राज्य के अन्य हिस्सों से कटा हुआ है। प्राकृतिक आपदा के चलते पोसा गांव स्थित NEEPCO कॉलोनी में भारी तबाही मची, जिसमें पांच लोग...

लुधियाना में फैक्ट्री मालिक से 5 लाख की कथित ठगी, चार कारीगर बिहार फरार

Summer express, लुधियाना | लुधियाना में एक फैक्ट्री मालिक के साथ लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जैकेट निर्माण का काम लेने वाले चार कारीगर अग्रिम भुगतान के रूप में पांच लाख रुपये लेने के बाद काम पूरा किए बिना बिहार फरार हो गए। मामले में बिहार पुलिस...

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट होगा अनिवार्य, कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत का बड़ा बयान

Summer express/शिमला, संजू -:अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ मनाया गया। इस दौरान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 10 स्थानों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त...

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.