Chandigarh, 15 August
जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन की ओर से डॉ. आरसी मिश्रा को हरियाणा राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण का चेयरमैन नियुक्त होने पर सम्मानित किया गया।
फाउंडेशन के संस्थापक एवं पर्यावरण सेवक प्रभुनाथ शाही और फाउंडेशन के पर्यावरण कार्य सह-प्रमुख दीपक शर्मा ने डॉ. मिश्रा को चंदन का पौधा और राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर फाउंडेशन परिवार की ओर से हरियाणा के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि इस पद पर डॉ. आरसी मिश्रा जैसे वरिष्ठ, अनुभवी और कुशल नेतृत्व वाले पुलिस अधिकारी की नियुक्ति राज्य के लिए गौरव की बात है।
पर्यावरण सेवक प्रभुनाथ शाही ने आशा व्यक्त की कि डॉ. आरसी मिश्रा के नेतृत्व में प्राधिकरण जनहित में सक्रियता से कार्य करेगा और आम जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुंचेगा।