Facebook-f Youtube X-twitter

बादल फटने से काशंग नैहर क्षतिग्रस्त, पांच गांवों की सिंचाई ठप

Kinnaur, 15 August

 किन्नौर जिले के पंगी–रारंग सीमा क्षेत्र में काशंग में वीरवार देर रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ। तेज बहाव में काशंग नैहर का बड़ा हिस्सा टूट गया, जिससे थोपन, स्वादेन, रारंग, खादरा और आकपा गांव की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई। यह नैहर इन गांवों के खेतों और बागानों के लिए जीवन रेखा मानी जाती है।

कृषि विकास संघ रारंग ने सरकार से जल्द मरम्मत की मांग की

घटना की जानकारी मिलते ही कृषि विकास संघ रारंग की टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंची और हालात का निरीक्षण किया। बाद में संघ के पदाधिकारियों ने राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी को नुकसान की पूरी रिपोर्ट दी। मंत्री ने नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को राहत देने और मरम्मत कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया।

कृषि विकास संघ रारंग के अध्यक्ष नवरतन नेगी और महासचिव रिंगचेन बिष्ट ने सरकार से आग्रह किया है कि काशंग नैहर को शीघ्र पुनर्स्थापित किया जाए, ताकि पांचों गांवों में सिंचाई फिर से शुरू हो सके। उल्लेखनीय है कि काशंग-जंगी सिंचाई नैहर का पहला चरण 26 किलोमीटर लंबा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

पंचकूला मेयर टिकट रेस तेज, 200 से अधिक दावेदार मैदान में

Summer express,पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण से पहले ही दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। मेयर पद के लिए पार्टी से लगभग 20 नेताओं ने दावेदारी पेश की है, जबकि पार्षद पद के लिए 200 से अधिक आवेदन भाजपा संगठन तक पहुंच चुके हैं। टिकट को लेकर पार्टी स्तर...

पानीपत स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इस घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.