Chandigarh, 15 August
जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन की बैठक पिंजौर स्थित भगवती कुटीर में आयोजित हुई, जिसमें फाउंडेशन ने नेत्र दान, अंग दान और देह दान के लिए व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया।
फाउंडेशन के संस्थापक एवं पर्यावरण सेवक प्रभुनाथ शाही ने बताया कि यह अभियान कमांड हॉस्पिटल चंडीमंदिर, पीजीआई चंडीगढ़ और जीएमसीएच चंडीगढ़ के सहयोग से चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत लोगों को जीवन दान के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा और महान जीवन दानियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाएगा।शाही ने यह भी बताया कि अभियान की शुरुआत फाउंडेशन की ओर से स्वयं अपना दान कर की जाएगी। फाउंडेशन के कार्यालय प्रमुख संजय कुमार ने भी अपना डोनेशन देने की सहमति जताई।
फाउंडेशन के हरियाणा राज्य प्रमुख गणेश प्रसाद सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए इस जन-जागरण अभियान में अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की।