Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंडीगढ़ में नेशनल सिल्क एक्सपो 2025 का आगाज़… विवाह एवं त्यौहार सीज़न के लिए हथकरघा परंपरा का भव्य संगम

Chandigarh, 15 August

भारत की समृद्ध हथकरघा धरोहर को समर्पित नेशनल सिल्क एक्सपो 2025 का शुभारंभ हिमाचल भवन, सेक्टर-28बी में हुआ। 14 से 19 अगस्त तक चलने वाले इस छह दिवसीय आयोजन में देशभर के 150 से अधिक प्रख्यात बुनकर और डिजाइनर अपनी श्रेष्ठ कृतियों के साथ मौजूद हैं।

इस बार का एक्सपो विशेष रूप से आगामी विवाह और त्यौहार सीज़न, खासकर करवा चौथ के लिए ब्राइडल और फेस्टिव कलेक्शन पर केंद्रित है। प्रदर्शनी में पोचमपल्ली, मूगा सिल्क, पैठणी, कोसा सिल्क, बलुचुरी, तसर जैसी प्रसिद्ध बुनाइयों के साथ गुजरात की बांधनी और पटोला साड़ियाँ, बिहार की मधुबनी प्रिंट साड़ियाँ और असम का कीमती मूंगा सिल्क भी प्रदर्शित है।

फैशन प्रेमियों के लिए पारंपरिक साड़ियों के अलावा सूट, ड्रेस मटेरियल, फैशन ज्वेलरी और हस्तनिर्मित परिधान भी आकर्षण का केंद्र हैं। आयोजक जयेश कुमार के अनुसार, रेशम और सूती मिश्रण वाली ड्रेप्स युवाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं, जो परंपरा और आधुनिकता का सुंदर मेल हैं।प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक नि:शुल्क प्रवेश के साथ खुली रहेगी। बनारस से कांचीपुरम तक की बुनाई परंपराओं का यह संगम आगंतुकों को भारत की प्रामाणिक और जीवंत हथकरघा कला का अनुभव कराने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...

अंकित बालियान मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने, चार शूटर दिखे

Summer express, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में 26 अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान चार हमलावर हथियारों के साथ वहां...

कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार : 40 महिलाएं घायल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा

Summer express, कुल्लू। रक्षाबंधन के दिन कुल्लू-ब्यासर मार्ग पर बजउन के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में बस...

रामपुर में पुल के पास खाई में गिरी कार: 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बेटा घायल

Summer express, रामपुर। उपतहसील तकलेच में पुल के समीप  रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका 40 वर्षीय बेटा घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच...

बीएड में दाखिले का मौका : बिना प्रवेश परीक्षा दिए भी मिल सकेगी सीट, 31 अगस्त-1 सितंबर को ओपन काउंसलिंग

Summer express, धर्मवीर, मंडी। बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने खाली पड़ी बीएड की 370 सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि इन सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं देने वाले पात्र अभ्यर्थी भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.