Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल विधानसभा सत्र में कांग्रेस सरकार को घेरेगा विपक्ष : भाजपा

Shimla, Sanju

शिमला के विली पार्क में भाजपा विधायक दल की बैठक का आयोजन रविवार को किया गया, जिसकी अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने की। बैठक में पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहे।

बैठक के बाद विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में भाजपा कांग्रेस सरकार से हर मुद्दे पर जवाब मांगेगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है। कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी, संस्थाओं को बंद करने और स्थानांतरण करने, आपदा प्रबंधन में लापरवाही, झूठे मुकदमों का दर्ज होना और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति जैसे कई मुद्दे हैं जिन पर विपक्ष सरकार को कटघरे में खड़ा करेगा।उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशा कारोबार, अवैध खनन और माफियाओं का दबदबा बढ़ता जा रहा है, जबकि सरकार चुपचाप देख रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि वित्तीय स्थिति लगातार बिगड़ रही है और भ्रष्टाचार चरम पर है।

आपदा के समय केंद्र सरकार ने हिमाचल को 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उपलब्ध करवाई, लेकिन राज्य सरकार ने उसका लाभ जनता तक नहीं पहुंचाया। इसके अलावा रेल, हवाई अड्डों के विस्तार और केंद्र विश्वविद्यालय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी सरकार असफल रही है।रणधीर शर्मा ने स्पष्ट किया कि भाजपा विधायक दल विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों से इन सभी विषयों पर जवाब मांगेगा.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ताजपुर जेल की सलाखों के बीच बंधा राखी का पवित्र धागा भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधा प्यार, नम हुईं आंखें

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूजरक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के उस पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, जिसमें दूरियां चाहे कितनी भी हों, लेकिन प्यार और अपनापन कभी कम नहीं होता। रक्षाबंधन के अवसर पर लुधियाना की ताजपुर जेल में भी इस रिश्ते की भावुक तस्वीर देखने को मिली। अपने भाइयों से मिलने और उनकी कलाई पर...

छात्राओं ने पुलिसकर्मियों व एनएसएस स्वयंसेवकों ने पेड़ों को बांधी राखी

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदारी का संदेश देते हुए दो विशेष पहल की गईं। कॉलेज की छात्राओं ने सेक्टर-1 पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को कॉलेज परिसर में राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त...

रेखा गुप्ता को बच्चों ने बांधी राखी बाकी नेताओं ने भी मनाया रक्षाबंधन

एजेंसी। नई दिल्ली रक्षाबंधन के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में नेताओं ने भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के प्रतीक इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आए बच्चों ने मुख्यमंत्री को राखियां बांधीं और मिठाई खिलाई।रेखा गुप्ता...

रोपड़ के एसएसपी मनिंदर सिंह देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल

समर न्यूज । रोपड़ रोपड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एस. मनिंदर सिंह, आईपीएस को फेम इंडिया एशिया पोस्ट की ओर से जारी राष्ट्रीय सूची में भारत के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल किया गया है। उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण, प्रभावी नेतृत्व और जन-केंद्रित पुलिसिंग में उनके प्रदर्शन के लिए इस...

वार्ड-31 में सड़कों से लेकर स्कूल तक काम करवाए, नशे और अपराध पर भी उठाई आवाज : लखबीर सिंह बिल्लू

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ अभियान के तहत वार्ड नंबर-31 से भाजपा पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में करवाए गए विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि राजनीति में आने से पहले उनका परिवार लंबे समय से सामाजिक और पंचायती गतिविधियों से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.