Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल विधानसभा  मानसून सत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता  

Shimla, 18 August

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज  से 2 सितम्बर,  तक आयोजित होगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क रहेंगे। जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने  बचत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

विधानसभा क्षेत्र को 05 सेक्टरों में बाँटा गया

डीएम ने जानकारी दी कि विधानसभा परिसर और इसके आसपास के क्षेत्रों को पाँच सेक्टरों में विभाजित किया गया है। हर सेक्टर में अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन सेक्टरों में विधानसभा कॉम्प्लेक्स, विधानसभा चौक, सिसिल होटल के पास अम्बेडकर चौक चौड़ा मैदान, केनेडी चौक से चौड़ा मैदान तक कार्ट रोड और सीटीओ क्षेत्र शामिल हैं।

पुलिस ने बनाई व्यापक सुरक्षा योजना

एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि मानसून सत्र को देखते हुए विस्तृत सुरक्षा योजना तैयार की गई है। सभी पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। आंतरिक और बाहरी सुरक्षा दोनों स्तरों पर निगरानी रखी जाएगी तथा सीआईडी के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में शामिल अधिकारी

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त शिमला दिव्यांशु, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...

अंकित बालियान मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने, चार शूटर दिखे

Summer express, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में 26 अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान चार हमलावर हथियारों के साथ वहां...

कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार : 40 महिलाएं घायल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा

Summer express, कुल्लू। रक्षाबंधन के दिन कुल्लू-ब्यासर मार्ग पर बजउन के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में बस...

रामपुर में पुल के पास खाई में गिरी कार: 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बेटा घायल

Summer express, रामपुर। उपतहसील तकलेच में पुल के समीप  रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका 40 वर्षीय बेटा घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच...

बीएड में दाखिले का मौका : बिना प्रवेश परीक्षा दिए भी मिल सकेगी सीट, 31 अगस्त-1 सितंबर को ओपन काउंसलिंग

Summer express, धर्मवीर, मंडी। बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने खाली पड़ी बीएड की 370 सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि इन सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं देने वाले पात्र अभ्यर्थी भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.