Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सैनी का वादा पूरा : 206 करोड़ के तोहफे

नरवाना | हरियाणा के नरवाना क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मेला मंडी में आयोजित विकास रैली के दौरान 206 करोड़ 32 लाख रुपये की 19 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नरवाना का भविष्य उज्ज्वल है और प्रदेश सरकार हर वादा पूरा कर रही है।

मोदी की सौगात – नई सड़कों से घटेगा सफर

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को दो और फोर लेन सड़कों की सौगात दी है। इससे दिल्ली से कटरा की दूरी अब महज छह घंटे और दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर ढाई घंटे में पूरा होगा। सीएम सैनी ने कहा कि नरवाना दौरे की जानकारी पीएम मोदी को भी दी गई है और उन्होंने नरवाना की जनता को शुभकामनाएं भेजी हैं।

विपक्ष पर तंज – “सिर्फ ट्वीट तक सीमित”

सीएम सैनी ने कांग्रेस सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले यहां राजनीति तो बहुत हुई, लेकिन विकास के नाम पर सिर्फ खोखले दावे किए गए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के 10 साल में नरवाना को सिर्फ 607 करोड़ का विकास मिला, जबकि मौजूदा भाजपा सरकार 2014 से अब तक 2105 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पूरे कर चुकी है।

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साढ़े 10 वर्षों में नरवाना के लिए 111 घोषणाएं की गईं, जिनमें 98 पूरी हो चुकी हैं और बाकी पर तेजी से काम चल रहा है। वहीं जींद जिले के लिए 628 घोषणाएं की गईं, जिनमें से 541 पूरी हो चुकी हैं।

“राजनीति में बढ़ेगी नरवाना की ताकत”

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि नरवाना की जनता लंबे समय से मुख्यमंत्री की प्रतीक्षा कर रही थी और आज उनकी इच्छा पूरी हुई। उन्होंने कहा कि जिस तरह सीएम सैनी को नरवाना में अपार समर्थन मिला है, उससे साफ है कि यह क्षेत्र भविष्य की राजनीति में अहम भूमिका निभाएगा।

बेदी ने कहा कि नरवाना चार लोकसभा क्षेत्रों का गेटवे है और यहां की जनता का आशीर्वाद भाजपा को चारों सीटों पर जीत दिलाने में निर्णायक साबित होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.