Facebook-f Youtube X-twitter

हांसी-तोशाम रोड तीन हफ्ते बंद, वैकल्पिक मार्ग अपनाएँ

हरियाणा  |  हरियाणा के हांसी से बड़ी खबर आ रही है। हांसी-तोशाम रोड सोमवार से तीन हफ्ते के लिए बंद रहेगी। वाहन चालकों को तोशाम की ओर जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा। इसी तरह तोशाम से आने वाले वाहन चालकों को हांसी में प्रवेश के लिए अन्य रास्तों का सहारा लेना होगा।

रिपेयरिंग के कारण रोड बंद

यह निर्णय PWD और संबंधित एजेंसी की ओर से रेलवे ओवरब्रिज और मोरपुरा से हांसी तक तोशाम रोड की मरम्मत कार्य के चलते लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, ट्रैफिक डायवर्ट किए बिना ओवरब्रिज की विशेष रिपेयरिंग प्रभावित हो रही थी।

बेरिकेडिंग और वैकल्पिक मार्ग

तोशाम चुंगी चौक और मोरपुरा मिलकपुर रोड के पास बेरिकेडिंग की जाएगी। रेलवे ओवरब्रिज के दोनों तरफ भी वाहन मार्ग बंद रहेंगे। अधिकारी बता रहे हैं कि ट्रैफिक डायवर्ट करने से मोरपुरा से लेकर तोशाम चुंगी तक सड़क सुधार का काम आसानी से पूरा हो सकेगा।

वैकल्पिक रूट

हांसी से तोशाम, मोरपुरा, हाजमपुर और जमालपुर जाने वाले वाहन काली देवी चौक से भिवानी रोड होकर मिलकपुर पहुंचेंगे। फिर मिलकपुर से मोरपुरा होते हुए तोशाम पहुंच सकेंगे। इसी तरह तोशाम, जमालपुर और हाजमपुर से आने वाले वाहन मोरपुरा पहुंचकर मिलकपुर के रास्ते हांसी आ सकेंगे।

क्या बोले अधिकारी

बीएंडआर के एसडीओ सौरव चौहान ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज की रूटीन मेंटेनेंस और मोरपुरा से हांसी तक रोड रिपेयरिंग के लिए 6 सितंबर तक यह मार्ग बंद रहेगा। भारी वाहन भिवानी रोड होते हुए तोशाम पहुंच सकेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.