Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली में फिर मंडराया बाढ़ का साया, अलर्ट पर प्रशासन

दिल्ली  | दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अब यह एक बार फिर खतरे के निशान के करीब पहुँच गया है। सोमवार सुबह पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 205.79 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 206 मीटर पर है। यानी अब सिर्फ एक कदम और, और दिल्ली पर बाढ़ का संकट गहरा सकता है।

क्यों बढ़ा जलस्तर?

अधिकारियों के मुताबिक, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज और वज़ीराबाद बैराज से लगातार भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। हथिनीकुंड से 38,361 क्यूसेक और वज़ीराबाद से 68,230 क्यूसेक पानी प्रति घंटे छोड़ा जा रहा है। ऊपरी बैराज से छोड़ा गया पानी आमतौर पर 48 से 50 घंटे में दिल्ली पहुँचता है, ऐसे में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

सरकार सतर्क, सीएम का दौरा तय

दिल्ली सरकार ने सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद यमुना किनारे निचले इलाकों का दौरा करेंगी और तैयारियों की समीक्षा करेंगी। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही जलस्तर 206 मीटर पार करेगा, निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना शुरू कर दिया जाएगा।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग (IMD) ने भी अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना जताई है। आज दिन में हल्की बारिश और बूंदाबांदी, जबकि देर रात से लेकर सुबह तक गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। फिलहाल अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.