Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गाजा पर इजरायल का दबाव, हमास बोला युद्धविराम

गाजा  | गाजा में जारी भीषण संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है। इजरायल के लगातार हमलों और दबाव के बीच हमास ने आखिरकार पीछे हटते हुए 60 दिन के युद्धविराम का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत हमास आधे बंधकों को रिहा करेगा, बदले में इजरायल को अपनी जेलों में बंद कुछ फिलीस्तीनियों को छोड़ना होगा।

इजरायली मीडिया ने की पुष्टि

इजरायली मीडिया ने इस प्रस्ताव की पुष्टि की है, हालांकि इजरायल सरकार की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्हें इस प्रस्ताव की जानकारी सिर्फ मीडिया के जरिए मिली है और यह साफ है कि हमास भारी दबाव में है। सूत्रों के अनुसार, यह पहल अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकोफ की सुझाई योजना पर आधारित है, जिसे इजरायल पहले ही मंजूरी दे चुका है। काहिरा में हुई मध्यस्थता बैठकों में हमास प्रतिनिधियों के साथ कतर के प्रधानमंत्री अब्दुलरहमान अल थानी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी भी शामिल रहे।

पलायन जारी, लोग छोड़ रहे अपने घर

इजरायल की ओर से संभावित बड़े जमीनी हमले की आशंका से गाजा सिटी के पूर्वी इलाकों में दहशत फैल गई है। हजारों लोग अपने घर छोड़कर पश्चिम और दक्षिण की ओर पलायन कर रहे हैं। बेत लाहिया के आश्रय प्रबंधक अहमद महेसेन ने बताया कि केवल पिछले कुछ दिनों में ही करीब 995 परिवार दक्षिण की ओर चले गए हैं।

मौतों का सिलसिला थमा नहीं

फिलीस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, ताजा इजरायली हमलों में 60 लोगों की मौत हुई है। अब तक करीब 22 महीने से जारी इस जंग में 62 हजार से ज्यादा फिलीस्तीनी मारे जा चुके हैं। सोमवार को राहत पाने की कोशिश में 7 लोग ढेर हो गए, जबकि भूख और कुपोषण से पिछले 24 घंटों में 5 और मौतें दर्ज की गईं। 7 अक्टूबर 2023 से अब तक भूख से मरने वालों की संख्या 263 हो चुकी है, जिनमें 112 बच्चे शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया-इजरायल संबंधों में खटास

इसी बीच, इजरायल ने फिलीस्तीनी प्राधिकरण में तैनात ऑस्ट्रेलियाई राजनयिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। यह कदम उस समय उठाया गया जब ऑस्ट्रेलिया ने फिलीस्तीनी राज्य को मान्यता देने का ऐलान किया और एक इजरायली सांसद का वीजा रद्द कर दिया था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.