Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई। वायरल वीडियो के अनुसार संबंधित इंस्पेक्टर ने फोन के माध्यम से परिचालक से वास्तविक चेकिंग किए बिना ही बजौरा स्टेशन के नाम लिखवाकर चेकिंग रिपोर्ट भरवाई। 

इसके बाद वीडियो में इंस्पेक्टर अगले दिन वे-बिल पर हस्ताक्षर करवाने की बात कह रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित इंस्पेक्टर जिला कुल्लू से है और मामला धर्मशाला-कुल्लू एचआरटीसी रूट का है। वहीं इस बारे में एचआरटीसी डीएम मंडी उत्तम सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जाएगी और यदि संबंधित इंस्पेक्टर दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। बता दें कि अभी हाल ही में सुंदरनगर में भी इसी तरह फर्जी चेकिंग भरवाने के मामले में एक इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया था। इस तरह के मामले सामने आने के बाद जहां एचआरटीसी की छवि धूमिल हो रही है, वहीं अपने आप में निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में अधूरे प्रोजेक्टों और अवैध कॉलोनियों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर में अधूरे विकास कार्यों, अवैध कॉलोनियों और नगर निगम में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद धीमान ने अंबाला कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि शहर के रुके हुए विकास कार्यों...

करनाल में राइस मिल में भीषण आग, 11 दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

summer express, राकेश कुमार शर्मा,करनाल। करनाल-कैथल रोड स्थित सप्पल टेक राइस मिल मेंशाम अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते मिल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। मौके से उठते काले धुएं के गुबार दूर तक दिखाई दिए, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग की घटना...

करनाल में वाहन चोर गिरोह पर शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार; 11 चोरी के वाहन बरामद

summer express,राकेश कुमार शर्मा,करनाल। वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए करनाल पुलिस के एंटी ऑटो थेफ्ट स्टाफ CIA-1 ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा...

पर्यटन सीजन से पहले धर्मशाला-मैक्लोडगंज की सड़कें होंगी दुरुस्त, प्रशासन-एनएचएआई की जल्द होगी बैठक

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले धर्मशाला और मैक्लोडगंज की खस्ताहाल सड़कों को सुधारने की कवायद तेज होने की उम्मीद है। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सड़कों की...

किशाऊ बांध समझौते पर सुक्खू का भाजपा पर निशाना, बोले- कांग्रेस ने हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नादौन दौरे के दौरान किशाऊ बांध समझौते को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो किशाऊ बांध समझौता नहीं होता। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश की संपदा और अधिकारों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.